MS Dhoni के फिनिशिंग शॉट खेलते ही भावुक हुई साक्षी, आंसुओं पर नहीं रख पाईं काबू, वायरल हुआ वीडियो

Sakshi Dhoni gets emotional: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को कप्‍तान एमएस धोनी ने शानदार पारी खेलकर 9वीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया। स्‍टैंड्स में देखने को मिला कि धोनी के शॉट जमाने पर पत्‍नी साक्षा भावुक हो गईं।

ms dhoni match winning shots and sakshi dhoni cried
एमएस धोनी के मैच विजयी शॉट लगाने पर रोईं साक्षी धोनी 
मुख्य बातें
  • एमएस धोनी ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ नाबाद 18 रन बनाए
  • धोनी ने मैच विजयी शॉट जमाया तो साक्षी धोनी भावुक हो गईं
  • साक्षी धोनी का वीडियो वायरल हो गया है

दुबई: एमएस धोनी (18*) ने दुनिया के बेस्‍ट फिनिशर के टैग को रविवार को एक बार फिर बखूबी साबित किया और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को दिल्‍ली कैपिटल्‍स पर 4 विकेट की जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाया। एमएस धोनी के नेतृत्‍व वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स 9वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची। धोनी ने केवल 6 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 18 रन बनाए। एमएस धोनी जब-जब शॉट्स लगा रहे थे, तब कैमरा साक्षी पर गया जो इनका जश्‍न मनाते हुए भावुक हो गई।

दुबई में खेले गए मुकाबले में दिल्‍ली ने पहले बल्‍लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। सीएसके के लिए रुतुराज गायकवाड़ (70) और रॉबिन उथप्‍पा (63) ने भी उम्‍दा पारी खेली। एमएस धोनी ने मैच फिनिशर की भूमिका अदा की और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे।

जिस समय एमएस धोनी मैदान में आए,  तब टीम को जीत के लिए 11 गेंदों में 23 रनों की जरूरत थी। मैदान में मौजूद दर्शक व टीवी पर मैच देख रहे खेल प्रेमियों की सांसे अटकी हुई थीं। धोनी ने जैसे ही छक्के-चौके बरसाने शुरू किए तो सीएसके खेमे में जश्‍न मनने लगा। धोनी को पुराने अंदाज में खेलते देख सीएसके के फैंस रोने लगे। इस दौरान कैमरामैन ने साक्षी धोनी पर फोकस किया, जो खुद भी काफी भावुक नजर आईं।

धोनी ने फैन को दी स्‍पेशल भेंट

साक्षी, धोनी द्वारा लगाए हर एक चौके छक्‍के पर झूम भी रही थीं और उनकी आंखों में आंसू भी थे, जिसे वे नियंत्रित नहीं कर सकीं। साक्षी ने जीवा को गले लगाया और तब उनकी आंखें गीली थीं। साक्षी धोनी का रोते हुए वीडियो वायरल हो गया है। इतना ही नहीं एक छोटी बच्ची भी मैच जीतने के बाद रोती हुई दिखाई दी। मैच के एमएस धोनी ने अपनी फैन को एक खास गिफ्ट दिया।

एमएस धोनी का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें उन्‍होंने मैच के बाद अपनी एक नन्‍हीं फैन को गिफ्ट में बॉल दी। धोनी पवेलियन के बाहर खड़े थे और उन्‍होंने इशारा किया यह गेंद बच्‍ची के लिए है। उन्‍होंने बच्‍ची को गेंद थ्रो करके दी। एमएस धोनी का पुराना अवतार देखकर फैंस बेहद खुश हैं। ट्विटर पर धोनी की जमकर तारीफ हो रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर