SRH IPL 2021 fixture: सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा कार्यक्रम देखें यहां, इस टीम से होगा पहला मैच

IPL 2021: बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें एडिशन के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान की शुरूआत 11 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ करेगा। देखें पूरा कार्यक्रम यहां।

david warner, sunrisers hyderabad
डेविड वॉर्नर, सनराइजर्स हैदराबाद 
मुख्य बातें
  • बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा की
  • आईपीएल-14 में हैदराबाद अपने अभियान की शुरूआत कोलकाता के खिलाफ करेगा
  • 'ऑरेंज आर्मी' इस साल खिताब जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाएगी

नई दिल्‍ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें एडिशन के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान की शुरूआत 11 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ करेगा। डेविड वॉर्नर के नेतृत्‍व वाली ऑरेंज आर्मी ने पिछले साल गजब का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्‍थान हासिल किया था। इस बार उसकी कोशिश खिताब जीतने की होगी। वॉर्नर सेना में ऐसे कई दिग्‍गज शामिल हैं, जो अपने दम पर मैच का रुख पलटना जानते हैं। देखिए सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा कार्यक्रम और स्‍क्‍वाड।

सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा कार्यक्रम देखिए यहां

 तारीख  मैच  समय  मैदान
11 अप्रैल, 2021  SRH vs KKR  7:30 शाम  चेन्नई
14 अप्रैल, 2021  SRH vs RCB  7:30 शाम  चेन्नई
17 अप्रैल, 2021  MI vs SRH  7:30 शाम  चेन्नई
21 अप्रैल, 2021  PK vs SRH  3:30 दोपहर  चेन्नई
25 अप्रैल, 2021  SRH vs DC  7:30 शाम  चेन्नई
28 अप्रैल, 2021  CSK vs SRH  7:30 शाम  दिल्ली
2 मई, 2021  RR vs SRH  7:30 शाम  दिल्ली
4 मई, 2021  SRH vs MI  7:30 शाम  दिल्ली
7 मई, 2021  SRH vs CSK  7:30 शाम  दिल्ली
9 मई, 2021  RCB vs SRH  7:30 शाम  कोलकाता
13 मई, 2021  SRH vs RR  7:30 शाम  कोलकाता
17 मई, 2021  DC vs SRH      7:30 शाम  कोलकाता
19 मई, 2021  SRH vs PK  7:30 शाम  बैंगलुरु
21 मई, 2021   KKR vs SRH    3:30 दोपहर  बैंगलुरु

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम - डेविड वार्नर, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, विराट सिंह, जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, मिशेल मार्श, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराज , संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बासिल थम्पी, शाहबाज नदीम, जगदीश सुचित, मुजीब उर रहमान और केदार जाधव।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर