LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

KKR vs MI Highlights: पैट कमिंस के 'अर्धशतकीय तूफान' में उड़ी मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

आईपीएल 2022 में बुधवार को पैट कमिंस के बल्ले से 'अर्धशतकीय तूफान' आया, जिसमें मुंबई इंडियंस उड़ गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 ओवर बाकी रहते जीत दर्ज की। मुंबई को मौजूदा सीजन में लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

KKR vs MI Highlights
KKR vs MI Highlights

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2022 में  मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ पांच विकेट से धमाकेदार जीत मिली है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने 162 रन का टारगेट दिया था, जिसे कोलकाता ने 5 विकेट के नुकसान पर महज 16 ओवर में ही हासिल कर लिया। केकेआर के लिए पैट कमिंस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में नाबाद 56 रन ठोक डाले। उन्होंने अर्धशतीय पारी में 4 चौके और 6 दमदार छक्के लगाए। उन्होंने छक्का लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई। वहीं, ओपनर वेंकटेश अय्यर 41 गेंदों मेें 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे। कमिंस और वेंकटेश ने छठे विकेट के लिए 61 रन की अटूट साझेदारी की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने निराशाजनक आगाज किया। ओपनर अजिंक्य रहाणे (7) सस्ते में विकेट गंवा बैठे। कप्तान श्रेयस अय्यर (10) का बल्ला भी नहीं चला। सैम बिलिंग्स (17) ने कुछ अच्छे शॉट जड़े पर ज्यादा देर नहीं टिक सके। हालांकि, वेंकटेश ने एक छोर संभाले रखा। नीतीश राणा (8) और आंद्रे रसेल के आउट होने के बाद केकेआर मुश्किल में नजर आ रही थी पर कमिंस ने आते ही धमाल मचा दिया। उन्होंने अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़कर तेवर जाहिर कर दिए और अंत तक उसी अंदाज में बैटिंग की। उनके आने के बाद वेंकटेश को कुछ ही गेंदें खेलने का मौका मिला। टायमल मिल्स ने 16वें ओवर में 35 रन दिए, जिसमें कमिंस ने चार सिक्स और चौके मारे।

ऐसा रहा मुंबई इंडियंस की पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 161 रन जुटाए। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसको पहला झटको कप्तान रोहित शर्मा के रूप में दूसरे ओवर में लगा। रोहित 12 गेंदों में 3 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बने। इसके बाद ईशान किशन और डेवाल्ड ब्रेविस ने दूसरे विकेट के लिए 39 रन की  साझेदारी की। यह साझेदारी आठवें ओवर में टूटी। ब्रेविस को वरुण चक्रवर्ती ने स्टंप आउट कराया। उन्होंने 19 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 29 रन बनाए।

ईशान किशन का नहीं चला बल्ला

वहीं, मुंबई का तीसरा विकेट ईशान के तौर पर गिरा, जिन्हें 11वें ओवर में पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। ईशान ने 21 गेंदों में 14 रन जुटाए। उन्होंने इस दौरान एक चौका मारा। 55 के स्कोर पर मुंबई के तीन विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 83 रन की अहम पार्टनरशिप की। सूर्यकुमार को 20वें ओवर में कमिंस ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 36 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 52 रन की पारी खेली। तिलक ने 27 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत नाबाद 38 रन बनाए। वहीं, कीरोन पोलार्ड 5 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे। 


 

कोलकाता की प्लेइंग-11 (KKR Playing XI):

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे,  वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई की प्लेइंग-11 (Mumbai Indians Playing XI) 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सेम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, टायमल मिल्स, बेसिल थंपी, जसप्रीत बुमराह।

Apr 06, 2022  |  11:19 PM (IST)
कोलकाता ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

कोलकाता ने मुंबई के खिलाफ मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया है। मुंबई के लिए 16वां ओवर डेवियल सेम्स ने किया, जो बेहद महंगा सबित हुआ। उन्होंने ओवर में 35 रन लुटा डाले। कमिंस ने चार छक्के जड़ने के अलावा 2 चौके ठोके। कमिंस ने महज 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वह 15 गेंदों में 4 और 5 छक्कों के दम पर 56 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने 41 गेंदों में नाबाद 50 रन जुटाए। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्के लगाया। 

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 162/5 (16 ओवर)

Apr 06, 2022  |  10:52 PM (IST)
वेंकटेश ने पांचवां र्धशतक जमाया

सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक जमा दिया है। उन्होंने 41 गेंदों में 50 रन पूरे किए। यह उनके आईपीएल करियर की पांचवीं फिफ्टी है। 15वां ओवर बुमराह ने किया, जिसमें कमिंस ने एक छक्का और एक चौका लगाया।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 127/5 (15 ओवर)

Apr 06, 2022  |  10:45 PM (IST)
रसेल बने टामयल मिल्स का शिकार

कोलकाता को पांचवां झटका आंद्रे रसेल के रूप में लगा है। रसेल 5 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के के जरिए 11 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। उनका शिकार टायमल मिल्स ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर किया। रसेल शॉर्च पिच गेंद को बाउंड्री के पार भेजने के प्रयास में थे पर बैकवर्ड प्वाइंट पर ब्रेविस को कैच थमा दिया। वेंकटेश 49 और पैट कमिंस 11 रन बनाकर टिके हैं। कमिंस ने मिल्स पर छक्का और चौका मारा।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 115/5 (14 ओवर)

Apr 06, 2022  |  10:39 PM (IST)
कोलकाता की टीम ने बनाया सैकड़ा

13 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद कोलकाता की टीम ने सैकड़ा बना लिया है। बुमराह ने 13वें ओवर में 12 रन दिए। रसेल और वेंकटेश ने एक-एक चौका मारा।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 101/4 (13 ओवर)

Apr 06, 2022  |  10:34 PM (IST)
नीतीश को अश्विन ने भेजा पवेलियन

मुंबई को चौथी सफलता नीतीष राणा के तौर पर मिली है। बिलिंग्स के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए राणा ने 7 गेंदों में 8 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया। उन्हें मुरुगन अश्विन ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर सेम्स के हाथों लपकवाया। वहीं, वेंकटेश 39 और आंद्रे रसेल 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 89/4 (12 ओवर)

Apr 06, 2022  |  10:28 PM (IST)
टायमल मिल्स ने लुटाए 14 रन

टायमल मिल्स ने 11वें ओवर में 14 रन लुटाए। वेंकटेश ने पहली गेंद पर शानदार चौका और नीतिश राणा ने पांचवीं गेंद पर दमदार छक्का जमाया। इसके अलावा वेंकटेश ने तीन और राणा ने एक रन जुटाया।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 81/3 (11 ओवर)

Apr 06, 2022  |  10:24 PM (IST)
बिलिंग्स को अश्विन ने किया आउट

केकेआर का तीसरा विकटे सैम बिलिंग्स के रूप में गिरा है। बिलिंग्स ने 12 गेंदों में 2 छक्कों के जरिए 17 रन की पारी खेली। उन्हें स्पिनर मुरुगन अश्विन ने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। बिलिंग्स गेंद को उठाकर बाउंड्री के पार भेजने के चक्कर में लॉन्ग ऑफ की दिशा में थंपी को कैच थमा बैठे।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 67/3 (10 ओवर)

Apr 06, 2022  |  10:17 PM (IST)
बिलिंग्स ने एक औऱ छक्का लगाया

बिलिंग्स ने एक औरक छक्का जमाया है। उन्होंने नौवें ओवर की तीसरी गेंद को डीप स्क्वेयर लेग पर उठाकर मारा। इसके अलावा उन्होंने एक रन और बनाया। बिलिंग्स 16 और वेंकटेश 24 के निजी स्कोर पर हैं।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 57/2 (9 ओवर)

Apr 06, 2022  |  10:10 PM (IST)
कोलकाता का पचासा हुआ कंप्लीट

कोलकाता का पचासा कंप्लीट हो चुका है। स्पिनर मुरुगन अश्विन ने आठवें ओवर में 9 रन दिए। बिलिंग्स ने तीसरी गेंद पर एक लंबा छक्का मारा। 

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 50/2 (8 ओवर)

Apr 06, 2022  |  10:06 PM (IST)
तिलक वर्मा ने खर्च किए 6

कप्तान रोहित ने सातवें ओवर में तिलक वर्मा को गेंद सौंपी। तिलक ने अपने पहले ओवर में 6 रन खर्च किए। वेंकटेश अय्यर ने पांचवीं गेंद पर डीप मिडविकेट बाउंड्री की दिशा में चौका लगाया। वेंकटेश 23 और सैम बिलिंग्स 1 के निजी स्कोर पर हैं।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 41/2 (7 ओवर)

Apr 06, 2022  |  10:03 PM (IST)
सेम्स ने कप्तान श्रेयस का शिकार किया

मुंबई के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सेम्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन की राह दिखा दी है। वह छठे ओवर की अंति गेंद पर पुल करना चाहते थे मगर डीप स्क्वेयर लेग पर तिलक वर्मा के हाथों लपके गए। श्रेयस ने 6 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाए। 

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 35/2 (6 ओवर)

Apr 06, 2022  |  09:57 PM (IST)
रहाणे सस्ते में लौटे पवेलियन

कोलकाता का पहला विकेट अनुभली बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के तौर पर गिरा है। रहाणे पांचवें ओवर की पहली गेदं पर सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 11 गेंदों में 7 रन जोड़े। वह टायमल मिल्स द्वारा फेंकी गई बैक ऑफ लेंथ गेंद पर सिक्स जमाने की फिराक में थे पर डीप स्क्वेयर लेग की दिशा में डेनियस सेम्स को कैच थमा दिया। रहाणे के जाने के बाद श्रेयस अय्यर ने मिल्स पर दो चौके लगाए।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 26/1 (5 ओवर)

Apr 06, 2022  |  09:51 PM (IST)
बुमराह ने डाला किफायती ओवर

कप्तान रोहित ने चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई, जिसमें तेज गेंदबाज ने काफी काफियाती गेंदबाजी की। रहाणे और वेंकटेश सिर्फ एक-एक रन ही बना सके।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 16/0 (4 ओवर)

Apr 06, 2022  |  09:48 PM (IST)
वेंकटेश ने बेसिल थंपी पर लगाया चौका

वेंकटेश अय्यर ने तीसरे ओवर में पांच रन जुटाए। उन्होंने तीसरी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से शानदार चौका मारा। वहीं, छठी गेंद पर एक रन लिया। यह ओवर बेसिल थंपी ने किया।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 14/0 (3 ओवर)

Apr 06, 2022  |  09:46 PM (IST)
डेनियल सेम्स ने दिए 6 रन

मुंबई के लिए दूसरा ओवर डेनियल सेम्स ने किया। उन्होंने 6 रन दिए। रहाणे ने चार और वेंकटेश ने दो रन बटोरे।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 9/0 (2 ओवर)

Apr 06, 2022  |  09:39 PM (IST)
लक्ष्य का पीछा करने आए रहाणे और वेंकटेश 

कोलकाता की तरफ से लक्ष्य का पीछा करने के लिए अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर आए हैं। मुंबई की तरफ से पहला ओवर बेसिल थंपी ने फेंका, जिसमें तीन रन आए। रहाणे ने दो और वेंकटेश ने एक रन बनाया।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 3/0 (1 ओवर)


 

Apr 06, 2022  |  09:17 PM (IST)
मुंबई ने कोलकाता को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई ने कोलकाता के सामने 152 रन का लक्ष्य रखा है। कोलकाता के लिए 20वां ओवर पैट कमिंस ने फेंका और 23 रन खर्च किए। कीरोन पोलार्ड ने ओवर में तीन छक्के लगाए। हालांकि, कमिंस ने  इस दौरान सूर्यकुमार यादव  को विकेट के पीछे बिलिंग्स के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों में 5 चौकों और  2 छक्कों के जरिए 52 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा 38 और पोलार्ड 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 161/4 (20 ओवर)
 

Apr 06, 2022  |  09:05 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 34 गेंदों में अपना पचासा जमाया। यह उनके आईपीएल करियर की 14वीं फिफ्टी है। आंद्रे रसेल ने 19वां ओवर फेंका, जिसमें सूर्यकुमार और तिलक ने एक-एक चौका ठोका। 

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 138/3 (19 ओवर)

Apr 06, 2022  |  09:03 PM (IST)
सूर्यकुमार ने नरेन पर छक्का चौका ठोका

सुनील नरेन ने 18वें ओवर में 14 रन दिए। सूर्यकुमार ने दूसरी गेंद पर विडविकेट के ऊपर से छक्का और पांचवीं गेंद पर डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में चौका लगाया।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 129/3 (18 ओवर)

Apr 06, 2022  |  08:57 PM (IST)
वरुण चक्रवर्ती की हुई धुनाई

वरुण चक्रवर्ती की 17वें ओवर में जमकर धुनई हुई, जिसमें उन्होंने 17 रन खर्च डाले। तिलक ने पहली गेंद पर सिक्स और तूसरी पर चौका लगाया। वहीं, सूर्यकुमार ने अंतिम गेंद पर चौका मारा। तिलक 32 और सूर्यकुमार 36 के निजी स्कोर पर हैं।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 115/3 (17 ओवर)