Pakistan: 14 साल के लड़के ने कई बार किया छोटी बहन का रेप, बाद में कर दी गला घोंटकर हत्या, इस तरह पकड़ा गया

पाकिस्तान में एक 14 साल के लड़के ने अपनी 7 साल की बहन के साथ कई महीनों तक रेप किया और अंतत: गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस तरह वो पुलिस की चपेटे में आया।

rape
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: पाकिस्तान के ननकाना साहिब में एक किशोर ने कथित तौर पर अपनी 7 साल की बहन के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया और पकड़े जाने के डर से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बारा घर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने से शुरू हुई घटना बाद में दुष्कर्म और हत्या की निकली। करीब एक महीने पहले एक मजदूर ने पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसकी 7 साल की बेटी लापता हो गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज की और बचिकी प्रभारी पुलिस चौकी अंजुम रिजवान चीमा को मामले की जांच करने के लिए कहा गया।

चीमा और उनकी टीम ने 7 साल की बच्ची की तलाश में तलाशी अभियान चलाया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अगले दिन पुलिस को लड़की का शव गांव के पास एक खेत में मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। इस बीच, पुलिस ने शिकायत में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ दीं। आरोपियों की तलाश करते हुए पुलिस ने 150 से अधिक लोगों से पूछताछ की और उनके डीएनए नमूने एकत्र किए। लड़की के किशोर भाई का डीएनए सैंपल उसके साथ मिला, जिससे घटना में उसकी भूमिका का पता चला।

पूछताछ के दौरान 14 साल के लड़के ने अपनी बहन का गला घोंटकर हत्या करने से पहले उसके साथ कई महीनों तक रेप करने की बात कबूल की। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि उसने जानवरों का यौन उत्पीड़न किया था। 

अगली खबर