16 साल के लड़के पर 15 साल की लड़की के साथ रेप करने का आरोप, मां बनी पीड़िता

क्राइम
Updated Feb 01, 2021 | 15:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक 16 साल के लड़के पर 15 साल की लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। पीड़िता के परिवार ने अब जाकर लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

rape
लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया गया है 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उन्नाव की पुलिस ने एक नाबालिग लड़के का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया है। दरअसल, एक 15 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। आरोप है कि नाबालिग लड़के ने इस लड़की के साथ रेप किया है। 

पुलिस ने कहा, 'लड़की के नाना ने लड़की द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। शिकायत में लड़की के नाना ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उस समय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया, जब वह घर पर अकेले थी। लेकिन उन्होंने सामाज के डर से पहले प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई।'

DNA कराएगी पुलिस

स्थानीय सर्कल अधिकारी ने बताया, 'लड़के को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया। उसे किशोर गृह भेज दिया गया है। लड़के के आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाण पत्र के अनुसार, वह लगभग 16 वर्ष का है। हम उसके परिवार से डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए अनुमति लेंगे। लड़की और बच्चे दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे अच्छे हैं।' 

समाज के डर से नहीं की FIR

नाबालिग लड़के पर बलात्कार, आपराधिक धमकी और यौन अपराध निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि शिकायत में लड़की के नाना ने कहा कि शुरू में उसने (पीड़िता) उन्हें इस घटना के बारे में सूचित नहीं किया। परिवार ने दावा किया कि सामाजिक कलंक के डर के कारण उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई। अब, जब लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है, तो उन्होंने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला किया।

अगली खबर