दिल्ली के वसंत विहार में 16 साल की लड़की के साथ कार में गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक नाबालिग लड़की को कार में बलात्कार किया गया। इस जघन्य अपराध के लिए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

16-year-old girl gang-raped in Delhi's Vasant Vihar, three accused arrested
दिल्ली में गैंगरेप (तस्वीर-istock)  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : देश की राजधानी में दो लोगों ने 16 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया किया। इस जघन्य अपराध के लिए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो बलात्कार करने वाले और एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है जो अपराध के समय मौजूद था। तीनों आरोपियों की उम्र 23, 25 और 35 साल थी। यह घटना 6-7 जुलाई की रात की है जब पीड़िता अपने दो परिचितों से मिलने गई थी।

पुलिस कमिश्नर (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी ने बताया कि वसंत विहार पुलिस स्टेशन में 8 जुलाई को सुबह 4 बजे एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि तीन लोगों ने एक लड़की से छेड़छाड़ की है। फोन करने वाले पीड़ित लड़की के पिता थे उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 6 जुलाई को रात 8.30 बजे एक वैगन आर कार में तीन लोगों के साथ वसंत विहार से गई थी और वे सभी अगले दिन, 7 जुलाई को सुबह लौट आए। लड़की ने देर शाम अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया जिसके बाद वे अपनी बेटी को अस्पताल ले गए।

डीसीपी ने बताया कि जांच करने पर, पीड़ित लड़की ने बताया कि 6 जुलाई को रात 8.30 बजे, वह वसंत विहार बाजार के पास दो लोगों से मिली, दोनों उसे जानते थे। दोनों ने उसे ज्वायराइड की पेशकश की और फिर एक अन्य व्यक्ति अपनी वैगन आर कार के साथ वहां आया। इसके बाद वे चारों कार में सवार होकर महिपालपुर चले गए जहां उन्होंने शराब खरीद कर पी ली। डीसीपी मनोज ने बताया कि अपने बयान में पीड़िता ने कहा कि शराब पीने के बाद चारों एक सुनसान जगह पर चले गए, जहां एक व्यक्ति, जो लड़की को जानता था उसने उसे पहले चूमा और बाद में अन्य दो लोगों ने उसके साथ कार में बलात्कार किया।

तदनुसार, उसके बयान के आधार पर, पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को या यहां तक कि आरोपी को भी कोई बाहरी चोट नहीं आई है। अधिकारी ने कहा कि तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए अभी भी जांच जारी है।

अगली खबर