Greater Noida: भाई के लिए TC लेने गई 20 वर्षीय लड़की के साथ स्कूल के चेयरमैन ने किया बलात्कार

ग्रेटर नोएडा में 20 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। बलात्कार का आरोप एक निजी स्कूल के चेयरमैन के उपर है जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

20 year old girl raped
20 साल की लड़की के साथ रेप  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा के इकोटेक -3 इलाके में एक 20 साल की लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। बलात्कार के आरोप में एक निजी स्कूल के चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने लड़की के साथ तब बलात्कार किया जब वह आरोपी से अपने भाई का स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने गई थी। गौतम बुद्ध नगर डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने ये जानकारी दी।

बताया जाता है कि पीड़िता स्कूल अपने भाई की ट्रांसफल सर्टिफिकेट (टीसी) लेने गई थी। टीसी देने के बहाने स्कूल चेयरमैन ने छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। इकोटेक-3 थाने की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
 

आरोपी ने पीड़िता को ये धमकी भी दी थी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया कि तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने बावजूद इसकी जानकारी अपने परिजनों और पुलिस को कर दी। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

डीसीपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने छात्रा को टीसी देने के बहाने बुलाया था जिसके बाद इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

अगली खबर