शर्मनाक! 32 वर्षीय शख्स ने 80 साल की बुजुर्ग महिला का किया Rape, फिर कहा- तुम बिल्कुल मेरी नानी जैसी...

32 वर्षीय एक शख्स ने 80 साल की एक बुजुर्ग महिला का रेप किया। बेहद शर्मनाक ये मामला स्कॉटलैंड से सामने आया है।

80 year old woman raped
80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • 32 वर्षीय एक शख्स ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का किया रेप
  • रेप करने के दौरान पीड़िता के साथ मारपीट भी की
  • रेप के आरोपी को इस केस में 8 साल साल की जेल की सजा सुनाई गई है

नई दिल्ली : 32 वर्षीय एक शख्स ने 80 साल की एक बुजुर्ग महिला का रेप किया। मानवता को शर्मसार करने वाली ये खबर स्कॉटलैंड के ग्लासगो से सामने आ रही है। आरोपी ने बुजुर्ग महिला के घर पर ही उसके डाइनिंग रुम में उसके साथ रेप किया। इस दौरान बुजुर्ग पीड़िता मदद के लिए चिल्लाती चीखती रही लेकिन कोई भी उसकी मदद को वहां नहीं आया। आरोपी ने ना सिर्फ उसके ही घर में उसके साथ रेप किया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। आरोपी शख्स को अब इस जघन्य मामले में 8 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।

जानकारी के मुताबिक जब पीड़िता मदद के लिए चिल्ला रही और कोई भी उसे सुनने वाला नहीं था तो आरोपी ने उसे तंज कसते हुए ये भी कहा कि तुम्हारे तो कई पड़ोसी भी हैं..। जब पीड़िता ने चिल्लाना बंद नहीं किया तो उसने जूस का कैन उसके सिर पर दे मारा। आरोपी ने कोर्ट में ये सारी बातें कबूल की है। इतना सब बताने के बाद उसने ये भी कहा कि वह मेरी नानी जैसी स्ट्रॉंग थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया था लेकिन बाद में ग्लासगो से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

कोर्ट में उसे कहा गया कि जो तुमने किया है वह एक जघन्य अपराध है इसके लिए तुम्हें शर्मिंदा होना चाहिए। यह कल्पना से परे है कि उस बुजुर्ग महिला के उपर उस समय क्या गुजर रही होगी जब उसकी मदद को कोई नहीं था। वह अपने ही घर में इस तरह के अटैक का शिकार हुई। लेमिंग नाम का ये आरोपी पहले भी 2015 में चोरी के आरोप में जेल की सजा काट चुका है लेकिन वह बीच में ही जेल से छूट गया था इस पर भी जांच की जा रही है कि वह सजा के बीच में जेल से कैसे छूट गया था। वह पिछले साल 12 दिसंबर को जेल से छूटा था और ये वारदात क्रिसमस की रात हुई थी।

बुजुर्ग पीड़िता रात के समय अपने बेड पर थी उसी समय आधी रात को खिड़की का शीशा तोड़कर कोई अंदर घुसा जिसके बाद उसकी नींद खुली। उसने अपने सामने उस शख्स को देखा जो लेमिंग था। बुजुर्ग महिला ने खतरे को भांप कर घर पर रखा लोहे का डंडा लेकर उसका वार करने की कोशिश भी की। वह चिल्ला भी रही थी। आरोपी ने इसके बाद महिला को बेड पर पटक दिया।

इस पर महिला ने गिड़गिड़ाते हुए उससे कहा भी कि 80 साल की महिला के साथ ये तुम क्या करने जा रहे हो? रेप करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को बेड से उठाकर कुर्सी पर बिठाया और उससे एक कप चाय बनाने को कहा। इसके बाद उसने पीड़िता से ये भी पूछा कि क्या उसके पास घर में शराब है। डरी हुई उस महिला ने कहा कि उसके घर में शराब नहीं पर जूस है। इसी के साथ उसने महिला को ये भी कहा कि वह उसकी नानी जितनी स्ट्रॉंग है। 


 

अगली खबर