पति ने मांगी एक कप कॉफी, पत्नी ने इनकार किया तो फेंक दिया खौलता पानी

Man scalds wife in Bengaluru: एक शख्स ने महज मामूली बात के लिए अपनी पत्नी पर गर्मी पानी फेंक दिया। महिला 20% झुलस चुकी है

cofee
सांकेतिक फोटो (तस्वीर साभार- unsplash) 

नई दिल्ली: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक शख्स ने कॉफी न मिलने की वजह से अपनी पत्नी पर खौलता पानी फंक दिया। 34 वर्षीय महिला बुरी तरह झुलस गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना गया। घटना डोड्डाबल्लापुरा की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक,  बेंगलुरु पुलिस कंट्रोल रूप के सूत्रों ने बताया, 16 अप्रैल की दोपहर को जब महिला ने फोन किया तो वह मदद के लिए रो रही थी। इसके बाद महिला को पुलिस कमिश्नरेट में परिहार - वनिता सहायवानी (महिला हेल्पलाइन) के लिए रेफर कर दिया गया।

पीड़िता पति और बच्चे के साथ रहती है

परिहार की सीनियर काउंसलर बीएस सरस्वती ने कहा, 'स्पष्ट तौर पर महिला कष्टदायी दर्द में थी। महिला ने हमें बताया कि उसके पति ने एक कप कॉफी बनाने के लिए कहा था जिसे उसने  मना कर दिया। इसके पति ने उसके ऊपर गर्म पानी डाल दिया।' पीड़िता अपने पति और बच्चे के साथ दक्षिण डोड्डाबल्लापुरा में रहती है। काउंसलर ने कहा, 'लॉकडाउन कई परिवारों के ऊपर सख्त बीत रहा है क्योंकि ज्यादतर जोड़ों के घरों के अंदर रहने से तनाव उभर आया है।'

उन्होंने कहा, 'इस महिला के मामले को देखे तो में तीन सदस्यीय परिवार अपने छोटे से घर में रहता है। पति एक स्क्रैप डीलर है जो इस वक्त व्यवसाय पर असर पड़ने के कारण गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।' पति ने दोपहर को एक कप कॉफी की मांग की थी, लेकिन उसकी पत्नी ने यह कहकर मना कर दिया कि उसे रसोई में बहुत काम है। इसके बाद दंपति में बहस शुरू हो गई और गुस्से में पति ने स्टोव से उबलते पानी का बर्तन उठाकर पत्नी पर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जल गई।

रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मदद को आए

काउंसलर ने कहा, 'जब महिला जोर-जोर से रोने लगती है तो आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े चले आए। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया।' परिहार टीम ने महिला के भाई से संपर्क किया, जो कुछ किलोमीटर दूर रहता है। महिला को स्थानीय पुलिस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। वह 20% जल चुकी है और खतरे से बाहर है। परिहार की प्रमुख रानी शेट्टी ने कहा, 'हमने महिला को पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए बेंगलुरु रूरल में स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी है। हम मामले पर नजर बनाए हुए हैं।'

 

अगली खबर