Pune Crime: 20 करोड़ की फिरौती के लिए पुणे में 7 साल के लड़के की हत्या, 2 पड़ोसी गिरफ्तार

Pune Crime News: लड़के के पिता को कथित तौर पर एक फोन आया, जिसमें लड़के की रिहाई के लिए 20 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई थी।

7 year old boy murdered in Pune for ransom of 20 crores 2 neighbors arrested
20 करोड़ की फिरौती के लिए पुणे में 7 साल के लड़के की हत्या। (सांकेतिक फोटो) 

Pune Crime News: पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में आठ सितंबर को लापता होने के बाद सात साल के लड़के की हत्या कर दी गई थी। घर नहीं लौटने पर लड़के के पिता ने उसी शाम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़के के पिता को कथित तौर पर एक फोन आया, जिसमें लड़के की रिहाई के लिए 20 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई थी।

20 करोड़ की फिरौती के लिए पुणे में 7 साल के लड़के की हत्या

Kidnapping and Murder: लखनऊ में रिश्तों का कत्ल, चार साल के चचेरे भाई को कानपुर के जाजमऊ में पुल से गंगा में फेंका

दो पड़ोसियों ने दिया था हत्या को अंजाम

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक पुलिस ने तलाशी ली और वारदात में शामिल दो आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों एक ही हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में रहते हैं, जहां लड़का और उसका परिवार रहता है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लड़के का अपहरण कर हत्या करने की बात स्वीकार की है।

वहीं उत्तरी दिल्ली में कथित तौर पर एक महिला से दोस्ती को लेकर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नाजिम ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे सुभाष मार्ग पर अजय नामक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि अजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Delhi News: बाइक टच होने पर दो गुटों में हुई जमकर चाकूबाजी, डीयू के छात्र की चाकू मार कर हत्या, छह लोग घायल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नाजिम और अजय खानाबदोश हालत में जमना बाजार इलाके में रहते थे। उन्होंने कहा कि ये घटना एक महिला से दोस्ती को लेकर हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अगली खबर