चलती ट्रेन में युवक ने किया 6 साल की बच्ची का रेप, रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया

उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में एक 25 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

rape
प्रतीकात्मक तस्वीर 

ट्रेन में एक 6 साल की बच्चे के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश में चलती एक्सप्रेस ट्रेन में एक 25 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। ट्रेन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से मुंबई जा रही थी। आरोपी को महाराष्ट्र में कल्याण राजकीय रेलवे पुलिस ने ठाणे जिले से गिरफ्तार कर लिया। जब यह घटना हुई तब एक्सप्रेस ट्रेन मध्य प्रदेश को पार कर रही थी।

पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश में अपने गृह जिले से ठाणे वापस आ रहा था। लड़की अपनी मां और तीन बहनों के साथ यात्रा कर  रही थी। 15 फरवरी को ट्रेन के एमपी के तिमरनी पहुंचने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान सोनू प्रजापति के रूप में हुई है।

प्रजापति ने कथित तौर पर बच्ची के साथ बलात्कार तब किया जब वह और उसकी मां सो रहे थे। लड़की जाग गई और उसने तुरंत अपनी मां को सूचित किया। आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया और शौचालय में छिप गया। पीड़िता की मां आरोपी की ओर दौड़ी और अन्य यात्रियों की मदद से उसे पकड़ लिया। इसके बाद लड़की की मां ने अपने पति को ठाणे में सूचना दी। इसके बाद उन्होंने कल्याण जीआरपी को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने औरंगाबाद और इगतपुरी में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी लेकिन वे समय पर ट्रेन नहीं रोक सके।  12 घंटे बाद जीआरपी ने आरोपी को कल्याण रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। बाद में प्रजापति को मध्य प्रदेश में इटारसी पुलिस को सौंप दिया गया।

प्रजापति मजदूर है और काम की तलाश में मुंबई आ रहा था। पुलिस ने आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) और भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

50 साल का शख्स 6 साल की मासूम संग कर रहा था रेप, CCTV में दिखी करतूत, 4 मिनट में ही हरकत में आई पुलिस 

दिल्ली में MBBS की छात्रा का रेप, आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, दोनों डेटिंग ऐप से आए थे संपर्क में

अगली खबर