पत्नी के साथ हुआ था गैंगरेप, पति ने ऐसे लिया बदला, विस्फोटक से आरोपी को उड़ा दिया

रतलाम में एक महिला के साथ पिछले साल 3 लोगों ने गैंगरेप किया था। आरोपियों से बदला लेने के लिए पीड़िता के पति ने एक साल तक साजिश रची और मौका मिलते ही एक आरोपी को विस्फोट कर खत्म कर दिया।

ratlam
मध्य प्रदेश के रतलाम की है खबर 

मध्य प्रदेश के रतलाम में करीब एक साल पहले 3 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने एक विवाहित महिला की आबरू लूटी थी। वारदात के बाद पीड़िता के पति ने भी आवाज उठाई लेकिन आरोपियों की ओर से धमकी दी गई। रेप के आरोपियों से बदला लेने के लिए पीड़िता के पति ने करीब एक साल तक इंतजार किया और फिर खेत में एक आरोपी को ब्लास्ट करके उड़ा दिया। हालांकि साजिश पक्के तौर पर की गई थी लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस की जांच से बच ना पाया।

पुलिस ने 18 जनवरी को उस शख्स को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शख्स ने 4 जनवरी को विस्फोट कर रेप के आरोपी व्यक्ति की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के घर से 7 जिलेटिन स्टिक और 10 डेटोनेटर बरामद किए हैं। रतलाम के एसपी गौरव तिवारी ने कहा कि आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति को जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म मामले में एक पूर्व सरपंच समेत दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। 

पीड़िता के पति ने ट्यूबवेल की मोटर के स्टार्टर में विस्फोटक लगाया था। स्टार्टर में डेटोनेटर के तार को जोड़ा था। इसके लिए जिलेटिन की 14 छड़ों का इस्तेमाल किया गया था। स्टार्टर का बटन दबाते ही धमाका हो गया और धमाके में रेप आरपपी की मौत हो गई।

MP: इंदौर में महिला के साथ पति और उसके दोस्तों ने किया गैंगरेप, क्रूरता की हदें पार, सिगरेट से जलाया

गैंगरेप की शिकायत पर उतार दी 1000 पुलिसकर्मियों की टीम, जांच में पता चला लड़की ने गढ़ी थी कहानी  
 

अगली खबर