5 बच्चों की मां गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, खून से सने हाथों को लेकर पहुंचा थाने

क्राइम
Updated Jan 02, 2021 | 08:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि महिला का किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध चल रहा है। पीड़ित विवाहित थी और उसके पांच बच्चे थे।

murder
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक शख्स ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और बाद में अपना अपराध स्वीकार करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच गया। घटना जिले के ब्रह्मपुरी थाना अंतर्गत हरिनगर मोहल्ले में हुई। आरोपी की पहचान जावेद के रूप में हुई है। महिला की हत्या करने के बाद जावेद खून से सने हाथों के साथ थाने में पहुंचा।

कथित तौर पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि महिला का किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध चल रहा है। पीड़ित विवाहित थी और उसके पांच बच्चे थे। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

ब्यूटी पार्लर चलाने वाली पीड़िता नरगिस की शादी असलम से हुई थी जो कि दिल्ली में नौकरी करता है। बताया जाता है कि महिला पिछले 14 साल से आरोपी के साथ रिश्ते में थी। जावेद को शक हो गया था कि नरगिस का किसी दूसरे आदमी के साथ भी संबंध है। 

महिला के घर पहुंचा था आरोपी

बुधवार सुबह जावेद नरगिस के आवास पर पहुंचा और दोनों के बीच गरमागरम बहस हुई। इसी दौरान जावेद ने नरगिस का गला काट दिया और घटनास्थल से भाग गया। नरगिस का बेटा, जो दूसरे कमरे में सो रहा था, उसकी चीख-पुकार सुनकर अपनी मां के पास पहुंचा। इसके बाद अन्य पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 14 साल से महिला के साथ संबंध में था और उसने उसकी जिंदगी तबाह कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने हत्या का हथियार भी बरामद कर लिया है।

अगली खबर