Bengaluru: बंगलुरु में महिला पत्रकार से पता पूछने रुका शख्स, फिर करने लगा गंदी हरकत

Bengaluru News: बंगलुरु में एक महिला पत्रकार के सामने एक शख्स स्कूटर रोकता है और महिला से पता पूछता है। इसी दौरान वो हस्तमैथुन करने लगता है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

woman
पुलिस नें शिकायत दर्ज कराई गई है 
मुख्य बातें
  • आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है
  • महिला शख्स का चेहरा नहीं देख सकी, क्योंकि उसने मास्क और हेलमेट पहन रखा था
  • पता पूछने के बहाने महिला के पास आकर रुका था शख्स

नई दिल्ली: कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु से हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां 31 साल की महिला पत्रकार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि एक स्कूटर वाले ने उससे पता पूछा और फिर उसके सामने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। ये घटना बेंगलुरु के बनासवाड़ी इलाके में हुई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे महिला किराने का सामान खरीदने के बाद घर वापस जा रही थी, तभी एक स्कूटर सवार व्यक्ति उसके बगल में रुका और उससे पता पूछा। इस दौरान जब महिला उसे दिशा बता रही थी, तो उसने देखा कि शख्स का एक हाथ नीचे था। आरोपी ने अपनी पैंट की चैन खोल दी थी और हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया था।

जब महिला उस पर चिल्लाई तो वह तुरंत अपने स्कूटर पर सवार हुआ वहां से चला गया। वह उसका चेहरा नहीं देख सकती थी क्योंकि उसने मास्क और हेलमेट पहन रखा था। महिला ने यह भी कहा कि घटना के समय कोई भी आसपास नहीं था। 

राममूर्ति नगर पुलिस ने आरोपी को लेकर सुराग जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें आरोपी के बारे में कुछ जानकारी मिल गई है और उसके बारे में पता लगाने के प्रयास चल रहे हैं।

शर्मसार कर देने वाले इस तरह के मामले आए दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आते रहते हैं। इस तरह की घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाते हैं। जरूरत है कि इस तरह के मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।

अगली खबर