लॉकडाउन में नौकरी गई तो शख्स 'जिगोलो' बन कर रहा मोटी कमाई, गुस्साई बीवी ने मांगा तलाक

लॉकडाउन के दौरान एक शख्स की जॉब चली गई उसने कई जगह नौकरी ढूंढी लेकिन कुछ हाथ नहीं आया तो वो जिगोलो बन गया बाद में पत्नी को जानकारी होने पर वो तलाक मांग रही है।

JIGOLO
महिला ने पति का लैपटॉप बामुश्किल खोला और उसके एक गुप्त फोल्डर में महिला के पति की कई सारी नग्न-अर्धनग्न तस्वीरें थीं 

देश में कोरोना संकट के लॉकडाउन लगाया गया था और ये खासे समय तक रहा था इस दौरान बहुत सी ऐसी घटनाएं हुईं जो बेहद दुखद रहीं, ना जाने कितनों की जॉब चली गई कितनों के बिजनेस बंद हो गए। लोग आज तक उस दौर से उभर नहीं पाए हैं, ऐसे ही एक मामले में एक शख्स की नौकरी चली गई तो बहुत कोशिश के बाद भी उसे कुछ हासिल नहीं हुआ तो वो जिगोलो बन गया।

इस मामले का खुलासा ऐसे हुआ कि नौकरी जाने के बाद उसकी पत्नी को उसके व्यवहार में कुछ आसामान्य सा दिखा वो अक्सर अपने लैपटॉप और स्मार्ट फोन पर बिजी रहता है औक कई बार उसे बिना बताए कहीं जाता था चाहें दिन हो या रात..

शक गहरा होने पर महिला ने पति का लैपटॉप बामुश्किल खोला और उसके एक गुप्त फोल्डर में महिला के पति की कई सारी नग्न-अर्धनग्न तस्वीरें थीं। साथ ही उसे ये भी जानकारी हुई कि उसका पति अब जिगोलो बनकर मोटी कमाई कर रहा है और एक बार की मीटिंग के क्लाइंट्स से प्रति घंटे के हिसाब से कई हजार चार्ज कर रहा है।

खुलासा हुआ कि उसका पति पुरुष सेक्स वर्कर के तौर पर काम करता है इस काम के लिए वह 3-5 हजार रूपये प्रति घंटा चार्ज करता है और शहर में उसके कई कस्टमर हैं।
 

अगली खबर