MP: इंदौर से सामने आया 'लव जिहाद' का मामला, इस तरह खुली पहचान छिपाने वाले शख्स की पोल

क्राइम
Updated Apr 05, 2021 | 16:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Indore Love Jihad: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसने अपनी पहचान छिपाकर शादी की।

love jihad
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक गर्भवती महिला ने अपने पति के खिलाफ 'लव जिहाद' की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शख्स ने अपनी पहचान छिपाकर उससे शादी की। गर्भवती महिला ने द्वारकापुरी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पति ने खुद को गब्बर के रूप में पेश किया और उससे शादी की। वह पेशे से एक जिम ट्रेनर है।

हाल ही में वह अपने पति के साथ मेडिकल चेकअप के लिए प्रसूति अस्पताल गई थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा। जब उसके पति ने अपना पहचान पत्र दिया तो उसे पता चला कि उसका नाम मुस्तफा है। इसके बाद महिला उसके खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची।

'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुस्तफा के खिलाफ मध्य प्रदेश धर्म स्वंतत्रता अधिनियम 2020 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि करीब एक साल पहले महिला की आरोपी से एक जन्मदिन समारोह में मुलाकात हुई थी। उसने कथित तौर पर खुद को गब्बर बताया और बाद में अपनी असली पहचान का खुलासा किए बिना उसके साथ शादी कर ली। 

लव जिहाद जैसे मामलों से निपटने के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार धर्म स्वातंत्र्य (धार्मिक आजादी) विधेयक 2020 को लाई है। इसमें 'लव जिहाद' जैसे आपराधिक मामलों में अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है।
 

अगली खबर