दूसरी जाति की लड़की के साथ भाग गया बेटा, लोगों ने मां को घसीटा और बांधकर पीटा

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के एक गांव में एक लड़का दूसरी जाति की लड़की के साथ भाग गया और दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद कुछ लोगों ने लड़के की मां के साथ मारपीट की।

tied
प्रतीकात्मक तस्वीर 

तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के तिरुचुली ब्लॉक के के वागईकुलम गांव की एक 45 साल की महिला पर मंगलवार रात लोगों के एक समूह ने हमला किया और उसके साथ मारपीट की। बताया जाता है कि उसका बेटा उसी गांव की एक अलग जाति की लड़की के साथ भाग गया था। पीड़िता को इलाज के लिए अरुप्पुकोट्टई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

'इंडिया टुडे' की खबर के अनुसार, पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर परालाची पुलिस स्टेशन ने पीड़िता के साथ मारपीट और गाली-गलौज के लिए लड़की की मां सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, महिला का बेटा 22 जनवरी को उसी गांव की एक अलग जाति की लड़की के साथ भाग गया था। इस जोड़े ने शादी कर ली और फिर शरण के लिए अरुप्पुकोट्टई ऑल वूमेन पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया।

तीन दिन बाद 25 जनवरी को लड़की के परिजन व अन्य लोग मीनाक्षी के घर में घुसे और उसे घसीटते हुए लैम्प पोस्ट से बांध दिया और फिर मारपीट की।

Rajasthan:अतिक्रमण हटाने गए उप सरपंच ने महिलाओं से की बदसलूकी, दिव्यांग महिला से की मारपीट

जमीन विवाद में महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट, जेसीबी से भी हमला, देखें VIDEO

अगली खबर