AP: प्यार में धोखा मिलने पर लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड के उपर एसिड फेंक किया हमला

प्रेम में धोखा मिलने पर लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के उपर तेजाब से हमला कर दिया। जानिए पूरा मामला-

acid attack
एसिड अटैक  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में 20 वर्षीय एक युवती को पुलिस ने एक लड़के के उर एसिड अटैक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवती का आरोप है कि लड़के ने उससे छुपाकर दूसरी औरत से शादी कर ली और उसे धोखा दे रहा था। ये बात जानकर लड़की को बहुत गुस्सा आया और उसने उस पर एसिड अटैक कर दिया। ये मामला कुरनूल जिले के नंद्याल मंडल गांव का है।

पुलिस के मुताबिक युवती ने गुरुवार को लड़के के घर जाकर उसके उपर एसिड फेंक हमला किया। पीड़ित का चेहरा जल गया है जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। अब उसी हालत स्थिर बताई जा रही है पर उसका अभी भी इलाज किया जा रहा है। इस मामले में आईपीसी की धारा 326-ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।  

युवती ने पुलिस को बताया कि वे दोनों 3 साल से एक दूसरे को प्यार करते थे। उसने बताया कि लड़के ने उससे कहा था कि अगर उसके मां बाप उनके रिश्ते को राजी नहीं भी हुए तो भी वह उससे शादी करेगा। और अब उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली है और इसके बाद भी मुझे अपने साथ रहने को कह रहा है। उसने बताया कि मैंने उसके 3 सालों तक कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी। पूरे गांव में बदनाम हो गई लेकिन उसे फर्क नहीं पड़ा। इसलिए मैंने उसपर एसिड से हमला किया।

पीड़ित का नाम नागेंद्र है। उसने बताया कि मैं पर सवार होकर कहीं जा रहा था उसी समय उसने मेरे उपर एसिड फेंक कर हमला कर दिया। उसने बताया कि जातिको लेकर हो रहे विवादों के बाद हमने ब्रेकअप कर लिया था। उसने ब्रेकअप की बात पर सहमति भी जताई थी और कहा था कि वह दूसरे से शादी करने को तैयार है। मेरी शादी 10 दिन पहले हुई है और अब उसने मुझ पर एसिड फेंक कर हमला कर दिया है।


 
 

अगली खबर