Rajasthan:दत्तात्रेय आश्रम के बाबा पर लगा साध्वी से रेप का आरोप, कहा '108 दिन में 21 बार मेरे साथ संबध बनाने होंगे'  

क्राइम
भंवर पुष्पेंद्र
Updated Aug 01, 2022 | 21:43 IST

राजस्थान के जालौर में एक बाबा पर अपनी ही साध्वी के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे हैं,  जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र आरवा जाणीपुरा गांव में स्थित भगवान दत्तात्रेय आश्रम में कालसर्प दोष दूर करने के नाम रेप का मामला सामने आया है।

rajasthan sadhvi rape
बाबा ने कहा '108 दिन में 21 बार मेरे साथ संबध बनाने होंगे' 

आरोपी पुजारी पीड़िता का दावा है की कालदोष दूर करने के नाम पर बाबा उसके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि पुजारी ने कहा कि 108 दिन में 21 बार मेरे साथ संबंध बनाने पड़ेंगे। इससे तेरा कालादोष मेरे ऊपर आ जाएगा। एक बार फिर से आस्था पर आघात का मामला सामने आया है।

जालौर के भगवान दत्तात्रेय आश्रम के संत पर काल सर्प दोष को दूर करने के नाम पर साध्वी की अस्मत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं।

'साध्वी ने मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और रेप का वीडियो बना लिया'

मामला इस लिहाज़ से भी संगीन है वजह, जब महिला बाबा के साथ सम्बन्ध बनने को तैयार नहीं हुई तो महिला को आश्रम में धोखे से बुलाकर रेप किया। इसमें आश्रम की संचालिका हेमलता ने आरोपी पर भी साथ देने का आरोप है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि साध्वी ने मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और रेप का वीडियो बना लिया। अब ब्लैकमेल कर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही है। घटना 19 फरवरी 2022 की है। इस संबंध में 27 जुलाई को मामला दर्ज करवाया गया था।

'तगाराम ने अवैध संबंध बनाने से उपचार होना बताया'

मामले के अनुसार डाक के जरिए 27 जुलाई को रात 10 बजे एक शिकायत आई थी। जिसमें जोधपुर क्षेत्र में कार्यरत एएनएम ने आरोप लगाया था कि उसके पति व ससुरालवाले भक्ति सेवा में बहुत विश्वास एवं आस्था रखते हैं। जिसके चलते उसका पति मानव सेवा विश्व गुरु दतात्रेय आश्रम में साध्वी हेमलता व उसके सहयोगी तगाराम के पास लेकर गया।

Kanpur Rape Case: कानपुर में दहेज न देने की सजा, पति ही बन गया हैवान, दोस्तों से करवाया पत्नी का गैंगरेप

वहां साध्वी हेमलता ने मुझ पर कालपक्ष दोष का कहते हुए जीवन में तकलीफों से सामना होना बताया व भविष्य में तकलीफमय जीवन बताकर डराया और तगाराम से उपचार कराने का बोला। इस दौरान तगाराम ने अवैध संबंध बनाने से उपचार होना बताया। हालाँकि जिस साध्वी पर वीडियो लगाने के आरोप लगे हैं उसने सिरे से ही इन आरोपों से इनकार कर दिया है.  

'अंडर ग्राउंड में बने एक कमरे में ले गए और तगाराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया'

पीड़िता के आरोपों की माने तो 19 फरवरी 2022 को तगाराम व साध्वी हेमलता ने षड्यंत्रपूर्वक व सोची समझी साजिश के तहत उसे आश्रम में बुलाकर करीब शाम 8 बजे अंडर ग्राउंड में बने एक कमरे में ले गए और तगाराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस गलत काम का साध्वी हेमलता वीडियो बना लिया। फिलहाल तो एएनएम ने साध्वी हेमलता व तगाराम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया हैं। यह रिपोर्ट डाक द्वारा आई थी। अब मामला दर्ज करके महिला के बयान दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है।

अगली खबर