Nadia: पश्चिम बंगाल में एक और BJP कार्यकर्ता की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव

BJP worker was found hanging from a tree: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक पेड़ से बीजेपी कार्यकर्ता बिजॉय शील का शव बरामद हुआ है। बीजेपी ने राजनीतिक हत्या का आरोप लगाया है।

hanging
पेड़ से लटका मिला शव 
मुख्य बातें
  • पश्चिम बंगाल में एक और बीजेपी कार्यकर्ता की बेरहमी स हत्या
  • नादिया जिले में 34 साल के बिजॉय सील की हत्या कर दी गई
  • पेड़ से लटका मिला सील का शव

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के ग्यासपुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका मिला है। बिजॉय शील (34) क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनका आवास जिले के ग्यासपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 में है। रविवार की सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने श्मशान घाट के पास आम के बाग में शील के शव को लटकते हुए देखा।

कल्याणी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बिजॉय के परिवार ने दावा किया कि उनकी हत्या की गई है, वहीं भाजपा ने कहा कि उन्हें राजनीतिक गुंडों द्वारा मार दिया गया और फिर फांसी पर लटका दिया गया। 

BJP ने लगाया ये आरोप

भाजपा बंगाल ने एक ट्वीट में कहा, '34 साल के बिजॉय शील, सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई और वो नादिया में लटके हुए पाए गए। गुंडों द्वारा की गई हर हत्या का एक ही पैटर्न है। भाजपा के काम को रोकने के लिए आतंक का उपयोग? हम नहीं रुकेंगे और भाजपा सभी मारे गए कार्यकर्ताओं के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी! ये राजनीतिक 'हत्याएं' बंद होनी चाहिए।' 

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने ट्वीट किया, 'बीजेपी के सदस्य बिजॉय सील की निर्मम हत्या कर दी गई है। पैटर्न एक जैसा है। इस बार यह ग्यासपुर निर्वाचन क्षेत्र नादिया कल्याणी में हुआ। पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। माननीय राज्यपाल जी, कृपया संज्ञान लें।' 

बीजेपी बंगाल के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'कभी लोग रविवार की सुबह टीवी पर रामायण और महाभारत देखने का इंतजार करते थे लेकिन अब बंगाल में लोगों को हर दिन किसी न किसी राजनीतिक कर्मी की हत्या की खबर मिलती है। नदिया जिले में बीजेपी कार्यकर्ता विजय सील (34) की हत्या कर उसे लटका दिया गया।'

अगली खबर