सेफ सेक्स की डिमांड करने पर गुस्साए शख्स ने गला रेत कर की महिला की हत्या

बेगलुरु में एक शख्स ने एक महिला की गला रेत कर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने संबंध बनाने से पहले उससे कॉन्डोम का इस्तेमाल करने की मांग की थी।

man killed woman in bengaluru
बेंगलुरु में शख्स ने की महिला की हत्या  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : सेफ सेक्स की डिमांड करने पर गुस्साए शख्स ने महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाला ये मामला बेंगलुरु से सामने आया है। यहां सेक्स वर्कर ने संबंध बनाने के दौरान शख्स से सेफ सेक्स की डिमांड की जिसके बाद गुस्साए शख्स ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। 

रिपोर्ट के मुताबिक उसने उस शख्स से पहले कॉन्डोम का इस्तेमाल करने की बात कही थी जो उसे पसंद नहीं आई। यह घटना बेंगलुरु के राजाजीनगर की है। यह घटना महिला के घर पर ही घटी। आरोपी मुकुंद एचएच को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी इलेक्ट्रॉनिक सिटी विरासंड्रा का रहने वाला बताया जाता है।

उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक जांच व पूछताछ के दौरान शख्स ने हत्या की बात कबूल कर ली है। महिला राजाजीनगर में अपने बेटे के साथ रहती थी।  

11 जनवरी को 1 बजे के करीब दोपहर में मुकुंद बस का इंतजार कर रहा था उसी समय उसकी मुलाकात उस महिला से हुई। महिला कथित तौर पर सेक्स वर्कर बताई जाती है। वह मुकुंद से मिलने के बाद उसे 2,500 के बदले अपने साथ चलने को कहा। काफी बात बहस के बाद ये सौदा 1,500 में तय हुआ। 

मुकुंद ने महिला को 500 रुपया एडवांस में दिया फिर दोनों ने राजाजीनगर के लिए बस पकड़ी। बस स्टॉप से उस शख्स और 42 वर्षीय उस महिला ने ऑटो ली और उसके घर पहुंचे। घर पहुंचने पर शख्स ने महिला के बाकी 1000 रुपए चुका दिए। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने उसे पहले कॉन्डोम पहनने को कहा।

इस पर मुकुंद ने मना कर दिया और अपने पैसे वापस मांगने लगा। महिला ने भी पैसे वापस करने से इनकार कर दिए। महिला ने असुरक्षित सेक्स करने और पैसे वापस मांगने की कोशिश करने पर चिल्लाने की भी धमकी दी। इसके बाद मुकुंद ने उसे चाकू दिखाते हुए डराया और अपने पैसे मांगे।

जब महिला ने इनकार किया तो उसने महिला के पेट में चाकू मार दिया। जब उसने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गला रेत दिया। वहां से भागने के पहले उसने महिला के नकली सोने के चेन, पैसे और मोबाइल भी ले लिया। 

4 बजे के करीब जब महिला का बेटा स्कूल से वापस आया तो अपनी मां का शव देखकर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के मोबाइल फोन ट्रेस कर और सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अगली खबर