Bihar: 'दुल्हे' का 'लव अफेयर' बना काल, शादी से पहले युवती का सिर काट दिया  

Bihar News : बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार ने शादी से पहले सरस्वती पूजा के मौके पर लड़के के परिवार को चार लाख रुपए से ज्यादा का उपहार दे चकुा था।

Bihar: 19-year-old girl beheaded over groom’s love affair with another woman
नालंदा में शादी से पहले युवती की हत्या। 

पटना : बिहार के नालंदा जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के थरथरी प्रखंड के द्वारका बिगहा गांव में 19 साल की लड़की की सिरकटी लाश बरामद हुई है। लड़की की शादी होने वाली थी लेकिन बताया जा रहा है कि जिस लड़के के साथ उसका विवाह होने वाला था, उस युवक का किसी और लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लड़के के परिवार 4 लाख रु. से ज्यादा का उपहार 
रिपोर्टों के मुताबिक लड़की की शादी नीरपुर गांव के लड़के आजाद कुमार से होने वाली थी लेकिन विवाह से पहले उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार ने शादी से पहले सरस्वती पूजा के मौके पर लड़के के परिवार को चार लाख रुपए से ज्यादा का उपहार दे चकुा था। थरथरी पुलिस स्टेशन के वॉचमैन ने बताया, 'किशोर लड़की का अंग-भंग शरीर गांव में बरामद हुआ। लड़की के हाथ और पैर बंधे हुए थे।' 

प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या
वहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि लड़के का किसी और युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण उनकी लड़की की हत्या हुई है। लड़की के परिवार का कहना है कि शादी की तैयारियों के बीच लड़के का किसी और लड़की के साथ संबंध चल रहा था और यही संबंध उनकी हत्या की बेटी का कारण बना। 

यूपी में भी इसी तरह की घटना
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भी इसी तरह की एक घटना सामने आई है। यहां व्यक्ति ने प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर अपनी गर्भवती पत्नी को कथित रूप से जलाकर मार डाला। रिपोर्टों के मुताबिक आरोपी की पत्नी नौ महीने के पेट से थी। वह अपने पति के साथ डॉक्टर के पास जाने के लिए निकली लेकिन उसका पति उसे निर्जन स्थान पर ले गया। आरोप है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पहले पीटा फिर उसे कथित रूप से जिंदा जला दिया। यह घटना आलमनगर इलाके की है।

अगली खबर