पत्‍नी ने करवाई हत्‍या! बिहार में बैंककर्मी की हत्‍या से सनसनी, दूसरी पत्‍नी ने लगाया पहली पर आरोप

क्राइम
आईएएनएस
Updated Mar 18, 2021 | 12:11 IST

बिहार के लखीसराय जिले में बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उनकी दो पत्‍नियां थीं, जिनमें से एक साथ उनका विवाद चल रहा था।

पत्‍नी ने करवाई हत्‍या! बिहार में बैंककर्मी की हत्‍या से सनसनी, दूसरी पत्‍नी ने लगाया पहली पर आरोप
पत्‍नी ने करवाई हत्‍या! बिहार में बैंककर्मी की हत्‍या से सनसनी, दूसरी पत्‍नी ने लगाया पहली पर आरोप  |  तस्वीर साभार: Representative Image

पटना : बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। मेहंदी पुलिस स्टेशन के एसएचओ रुबिकांत कश्यप ने कहा कि घटना तब हुई जब बैंक कर्मचारी ऋषिदेव कुमार बुधवार शाम सूर्यगढ़ा स्थित अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे।

कश्यप ने कहा, 'ऋषिदेव कुमार नंदपुर डाला गांव के पास मुंगेर सूर्यगढ़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर मृत पाए गए। उनकी बाइक भी पास में पायी गई है। शरीर के पीछे के हिस्से में बंदूक की गोली के निशान हैं।' उन्होंने कहा,'हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।'

कश्यप ने कहा, 'जांच के दौरान यह पाया गया कि कुमार की दो पत्नियां थीं और उनका पहली पत्नी से विवाद चल रहा था। दूसरी पत्नी के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि कुमार की पहली पत्नी उसकी हत्या में शामिल है।'

अगली खबर