Suicide: दूर के रिश्तेदार थे लड़का और लड़की, शादी नहीं हो पाने पर किया सुसाइड

क्राइम
Updated Dec 24, 2019 | 20:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लड़का और लड़की दोनों दूर के रिश्तेदार थे और इसी वजह से उनकी शादी संभव नहीं हो पा रही थी जिसके बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया।

Boy and girl suicide in Delhi
शादी नहीं होने के बाद लड़के और लड़की ने किया सुसाइड  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में लड़का- लड़की ने किया सुसाइड
  • शादी संभव नहीं हो पाने के बाद दोनों ने उठाया आत्मघाती कदम
  • पुलिस ने मौके से बरामद किया लड़का- लड़की का सुसाइड नोट

 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके की विजय नगर कॉलोनी में एक 16 साल की लड़की और एक 20 साल के लड़के ने छत से लटककर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार को दोपहर 3:10 बजे हुई जब लड़की के माता-पिता बतौर मजदूर DSIIDC में काम करने गए थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाने के चलते दोनों ने सुसाइड कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार लड़का और लड़की दूर के रिश्तेदार थे और इसलिए उनकी शादी संभव नहीं हो पा रही थी।

घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिस पर लड़की और लड़के के हस्ताक्षर (साइन ) भी मिले हैं। इस सुसाइड नोट में कहा गया है कि आत्महत्या करने का कारण शादी नहीं होने की शर्त है। मामले में आगे की जांच चल रही है और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

 

अगली खबर