Rape: बॉयफ्रेंड ने महिला शिक्षक के साथ किया था रेप, मुआवजे में अदालत ने दिए 7 करोड़ रुपए!

महिला ने अदालत को बताया कि, 'मेरा कोई ऐसा हिस्सा नहीं था जो यौन हमले के बाद गहराई से प्रभावित न हुआ हो।' प्रेमी के यौन उत्पीड़न करने के बाद महिला को बतौर शिक्षक कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Court compensation Women for rape
प्रतीकात्मक तस्वीर  |  तस्वीर साभार: Representative Image

डबलिन: आयरलैंड की अदालत ने प्रेमी के यौन हमले में मनोवैज्ञानिक रूप तौर पर बेहद परेशान होने के बाद एक महिला को मुआवजे तौर पर 1 मिलियन डॉलर (7 करोड़ 15 लाख रुपए) से अधिक का मुआवजा दिया है। डबलिन में रहने वाली महिला का बलात्कार उसके नॉर्वेज के दोस्त मित्र मैग्नस मेयर हस्टविट ने किया गया था। इस दौरान एक दशक पहले दोनों रिश्ते में थे।

पीड़िता ने अदालत के सामने दावा किया है कि बलात्कार के बाद एक शिक्षक के तौर पर उसका पेशेवर जीवन पूरी तरह से बिखर गया और घटना के कारण उसे पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) नाम की बीमारी भी हो गई।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने यह भी कहा कि वह 'हर जगह असुरक्षित' महसूस करती थी और यहां तक ​​कि बलात्कार की घटना के बाद उसे अपने ही परिवार पर भरोसा नहीं होता था और वह परिजनों से डरती थी। बाद में, महिला ने गोलियों के ओवरडोज से आत्महत्या का प्रयास किया।

उच्च न्यायालय की सुनवाई के दौरान, मनोचिकित्सक ने अदालत को सूचित किया कि महिला मनोवैज्ञानिक दोष से होकर गुजर रही है। महिला ने अदालत को बताया कि, 'मेरा कोई ऐसा हिस्सा नहीं था जो यौन हमले के बाद गहराई से प्रभावित न हुआ हो।'

आरोपी को जेल की सजा
आरोपी मैग्नस मेयर हस्टविट को 2016 में बलात्कार के आरोपों के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद 15 महीने की जेल की सजा दी गई थी। आरोपी को 15 महीने की सजा सुनाई गई थी। उसे 15 महीने की सजा इसलिए दी गई थी क्योंकि उसने अपनी इच्छी से आयरलैंड लौटकर कानूनी प्रक्रिया का सामना किया, साथ ही उसके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी मौजूद नहीं था।

नींद में करता था रेप, टूटा रिश्ता
महिला के साथ नींद में बलात्कार करने और इस वजह से महिला के उससे रिश्ता तोड़ने की बात को आरोपी ने स्वीकार किया। उसने पूर्व में भी कई बार महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने की बात कबूल की।

पीड़िता ने यह भी कहा कि हस्टविट ने उसे धमकी भरा ईमेल भी भेजा था, जिसमें उसने लिखा था कि दोबारा मिलने पर वह उसे कैसे छुएगा। उत्पीड़न के बाद, महिला मनोविज्ञान इलाज कराने के लिए लंदन चली गई। अदालत ने उसे 1 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया है।

अगली खबर