बेवफा गर्लफ्रेंड को अपना खून गिफ्ट में देना चाहता था, कलाई काट कर ले ली अपनी जान

क्राइम
Updated Aug 30, 2019 | 16:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की बेवफाई से नाराज होकर बीयर की टूटी बोतल से अपनी कलाई काट ली। हैरान कर देने वाली ये घटना चेन्नई से सामने आई है।

broken beer bottle
चेन्नई क्राइम न्यूज  |  तस्वीर साभार: Getty Images

चेन्नई : चेन्नई के नंगानल्लूर में एक व्यक्ति ने अपनी कलाई काट कर आत्महत्या कर ली। वह अपनी कलाई काट कर बोतल में खून इकट्ठा कर रहा था ताकि वह अपने दोस्त के हाथों उसे अपनी गर्लफ्रेंड तक भिजवा सके। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में उस सनकी आदमी की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह की है। मृतक की पहचान कुमारेसा पांडियन के रुप में हुई जो पेशे से एक कार्पेंटर है। पुलिस ने बताया कि पांडियन कुछ सालों से एक महिला के साथ रिलेशनशिप में था।

कुछ सप्ताह पहले ही उस महिला ने पांडियन से बातचीत करनी बंद कर दी थी। उसने पांडियन का फोन उठाना बंद कर दिया और उसे सोशल मीडिया पर भी हर जगह से ब्लॉक कर दिया। उसके दोस्त ने बताया कि पांडियन ने उसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की थी और उससे कई बार मिलने की भी कोशिश की थी लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

जांच अधिकारी ने ये जानकारी दी। इस कारण से वह अवसाद में जा रहा था। वह घर से बाहर रहने लगा और किसी से भी बात नहीं कर रहा था। मंगलवार की रात पांडियन अपने दोस्त मुथु से मिला और उसके साथ शराब पी। वे दोनों शराब पीने के दौरान आपस में कई देर तक अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बातें की। उसने एक बीयर की बोतल तोड़ दी और उससे अपनी कलाई को काटने लगा। इससे वह अपना खून बोतल में भरने की कोशिश करने लगा।

तेज धार वाली बोतल के टुकड़े से कलाई काटने पर खून तेजी से बहने लगा था। ये नजारा देखकर उसके दोस्त ने उसे बहुत रोकने की कोशिश की लेकिन उसने उसे हस्तक्षेप करने से सख्ती से मना कर दिया। उसने कहा कि वह इस खून को उसकी गर्लफ्रेंड को उसका अंतिम गिफ्ट समझ कर दे दे। कुछ ही समय में वह खून की कमी से बेहोश हो गया जिसके बाद उसके दोस्त ने उसे पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि डॉक्टर उसे बचा नहीं सके, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने कहा कि पांडियन ने डॉक्टरों से भी अपना इलाज करने को मना कर दिया। पुलिस के मुताबिक पांडियन ने इसके पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश की है लेकिन उसके दोस्तों ने उसे बचा लिया था। शंकर नगर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उसने हालांकि अपने पीछे कोई सुसाइट नोट नहीं छोड़ा है।   

अगली खबर