Chhattisgarh: 16 साल की लड़की का अपहरण कर 80 हजार में बेचा, फिर एक साल तक हुआ गैंगरेप

Chhattisgarh: पुलिस ने इस मामले में यूपी के मथुरा और कर्नाटक के बेंगलुरु से एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता के लिए जाली आधार कार्ड बनाया और उसे 'जबरन' शादी के लिए एक वयस्क के रूप में दिखाया।

Chhattisgarh 16 year old girl was kidnapped and sold for 80 thousand then gang raped for a year
16 साल की लड़की का अपहरण कर 80 हजार में बेचा। (सांकेतिक फोटो) 

Chhattisgarh: देशभर में महिलाओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं का अंत होता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ का है, जहां पहले एक 16 साल की लड़की का अपहरण कर लिया गया और फिर उसे उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक व्यक्ति को बेच दिया गया। उसके अपहरण के बाद नाबालिग लड़की को बंदी बनाकर कम से कम एक साल तक उसका गैंगरेप किया गया। 

16 साल की लड़की का अपहरण कर 80 हजार में बेचा

पुलिस ने इस मामले में यूपी के मथुरा और कर्नाटक के बेंगलुरु से एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता के लिए जाली आधार कार्ड बनाया और उसे 'जबरन' शादी के लिए एक वयस्क के रूप में दिखाया। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद आरोपी द्वारा लड़की के साथ गैंगरेप किया गया।

MP: चचेरे भाईयों की हैवानियत! बहन की लूट ली इज्जत, मारकर दिया दफना; विरोध करने पर दादी का भी किया बलात्कार

परिवार के पास पीड़ित लड़की

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के एक गांव की रहने वाली पीड़ित लड़की अब एक साल की कड़ी मशक्कत के बाद अपने परिवार से मिल गई है। लड़की अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए अपने गांव से बाहर जाकर शहर में काम करना चाहती थी। इसके बाद पीड़िता ने अपने दोस्त से संपर्क किया जो उसे बिलासपुर जिले में अपनी मौसी के पास ले गया।

Jaipur Rape: जयपुर रेलवे स्‍टेशन पर महिला से गैंगरेप, पीड़िता अर्धनग्न हालत में पहुंची जीआरपी थाना

महिला ने उसका विश्वास हासिल किया और उसे मथुरा के दो पुरुषों से मिलवाया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने भाई के लिए 'युवा लड़की' खोजने के लिए महिला से संपर्क किया था। लड़की पिछले साल सितंबर में महिला के घर पर पुरुषों से मिली थी और उसे उनके इरादों का अंदाजा नहीं था। आरोपी ने उसे शहर में काम खोजने का वादा किया, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ तय कर पाती, पीड़िता को बहकाया गया और बिलासपुर ले जाया गया। फिर एक गुप्त समारोह में उनकी 'शादी' हो गई। पीड़िता को 80 हजार रुपए में बेचा गया। फिर उसे मथुरा ले जाया गया और एक समारोह में फिर से उसकी 'शादी' कर दी गई।
 

अगली खबर