दलित लड़की को अगवा करने के बाद होटल में बंधक बनाकर किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

क्राइम
भाषा
Updated Nov 28, 2020 | 14:03 IST

नोएडा के एक गांव से दलित किशोरी को अगवा कर होटल में बंधक बनाकर बलात्कार किया। 

Dalit girl was raped in a hotel after kidnapping in Noida, accused arrested
दलित लड़की के साथ बलात्कार 

नोएडा (यूपी) : गौतमबुद्ध नगर जिले के एक गांव से दलित किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर उसे दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित एक होटल में बंधक बनाने के बाद उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को नोएडा सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। नोएडा सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय दलित किशोरी दो दिन पूर्व अपने घर से लापता हो गई थी, उसके परिजनों ने इस बाबत उसके अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने बीती रात को किशोरी को दिल्ली के न्यू अशोक नगर से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि किशोरी को न्यू अशोक नगर का रहने वाला गुलजार उर्फ अमन नामक युवक ने कथित तौर पर अगवा करके दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित एक होटल में लेकर गया था। सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार किया है।

उन्होंने बताया कि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें यह बात प्रकाश में आई कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
 

अगली खबर