Delhi: पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, चाकू से 25 बार किया वार

क्राइम
Updated Apr 10, 2021 | 20:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Crime News: दिल्ली के बुद्ध विहार बाजार में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से बार-बार वार कर हत्या कर दी। उसे पत्नी के अवैध संबंध होने का संदेह था।

murder
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: दिल्ली में एक 26 साल की महिला की उसके पति ने शनिवार दोपहर एक बाजार में चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला का अवैध संबंध होने के संदेह में व्यक्ति ने 25 बार चाकू से वार किया। पुलिस ने ये जानकारी दी। घटना के फुटेज से पता चलता है कि हरीश नाम का शख्स बार-बार अपनी पत्नी नीलू को उत्तर पश्चिम दिल्ली के बुद्ध विहार में सार्वजनिक रूप से चाकू मार रहा था।

कुछ राहगीरों ने महिला को बचाने के लिए हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उसने कहा कि आगे आने की हिम्मत मत करो। पुलिस ने बताया कि मैरिज ब्यूरो में काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो दिल दहला देने वाला है।

अगली खबर