दिल्‍ली में महिला डॉक्‍टर का गला दबाकर लूटपाट, 3 गिरफ्तार, नशे के लिए देते थे वारदातों को अंजाम

दिल्‍ली में महिला डॉक्‍टर से गला दबाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में पता चला है कि वे नशे के आदी रहे हैं और इसलिए ऐसी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।

दिल्‍ली में महिला डॉक्‍टर का गला दबाकर लूटपाट, 3 गिरफ्तार
दिल्‍ली में महिला डॉक्‍टर का गला दबाकर लूटपाट, 3 गिरफ्तार (iStock)  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्‍ली : राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में बदमाशों ने एक महिला डॉक्‍टर का गला दबाकर उसके साथ लूटपाट की थी। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डॉक्‍टर के साथ लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था और चेन व अंगूठी के साथ-साथ मोबाइल फोन और कीमती छीनकर मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को पकड़ा गया।

यह घटना दिल्‍ली के शालीमार बाग इलाके की है, जहां 26 जनवरी की शाम बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला दिल्‍ली के मैक्‍स अस्‍पताल में काम करती थी। यह घटना शाम 7 बजे की है, जब बदमाशों ने महिला डॉक्‍टर के साथ लूटपाट को अंजाम देते हुए उसका गाला घोंट दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आभूषण कारोबारी और फोन खरीदने वाले को भी गिरफ्तार किया है।

हाईवे से यात्रा करने वालों से करते थे लूटपाट, महिलाओं से सामूहिक दुष्‍कर्म, राजस्‍थान में बड़े गिरोह का पर्दाफाश

गला दबाकर छीने सामान

डीसीपी, नॉर्थ वेस्ट उषा रंगनानी ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से डॉक्टर के गहने व सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में और अधिक जांच कर रही है।

लोगों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले 'पेचकस' गिरोह के सदस्य दबोचे गए

47 वर्षीया महिला डॉक्‍टर के साथ लूटपाट की यह वारदात उस समय हुई थी, जब वह एडी और एई ब्लॉक स्थित पार्क में घूम रही थीं। इसी दौरान तीन बदमाशों ने पीछे से उसका गला दबाया और उनकी सोने की चेन, हीरे की अंगूठी और मोबाइल फोन लूट लिए। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वे ड्रग के आदी हैं और नशे के लिए वे इस वारदात को अंजाम देते हैं।

अगली खबर