लड़की ने पहन रखी थी स्कर्ट, तीन लड़कों ने किया हमला, की पिटाई

France: फ्रांस में एक लड़की के साथ सिर्फ इसलिए मारपीट की जाती है, क्योंकि उसने स्कर्ट पहन रखी थी। तीन लोगों ने रास्ते में उस लड़की के साथ मारपीट की।

skirt
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: फ्रांस में एक लड़की पर तीन पुरुषों द्वारा हमला किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि उसने स्कर्ट पहन रखी थी। इसी बात को लेकर उन तीनों आदमियों ने उस लड़की को दिनदहाड़े पीटा गया। फ्रेंच पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सरकार ने इस घटना को 'बहुत गंभीर' बताया और कहा कि ये अस्वीकार्य है। 

22 साल की छात्रा ने कहा कि उसे शुक्रवार दोपहर पूर्वी शहर स्ट्रासबर्ग में चेहरे पर घूंसा मारा गया था। तीन व्यक्तियों ने मुझ पर हमला क्योंकि मैंने स्कर्ट पहन रखी थी। पीड़िता ने बताया कि जब वह घर जा रही थी जब तीन में से एक ने चिल्लाया, 'स्कर्ट में उस वेश्या को देखो'। उनमें से दो ने उसे पकड़ लिया, जबकि तीसरे ने उसके चेहरे पर मारा। उसकी आंख काली हो गई। वो फिर भाग गए।

पीड़िता ने कहा कि एक दर्जन से अधिक लोग ये सब होता हुए देख रहे थे लेकिन किसी ने भी हमलावरों का पीछा नहीं किया। लड़की ने अपनी चेहरे की तस्वीर को ट्विटर पर भी पोस्ट किया। 

सरकार के प्रवक्ता गेब्रियल एटल ने कहा कि बताए गए तथ्य बहुत गंभीर हैं। फ्रांस में हमे बाहर सड़क पर वैसे कपड़े पहनने के लिए सक्षम होना चाहिए जैसा हम चाहते हैं। हम स्वीकार नहीं कर सकते कि आज फ्रांस में एक महिला खतरा महसूस करती है या उसे परेशान किया जाता है, धमकी दी जाती है या उसे पीटा जाता है क्योंकि वह कैसे कपड़े पहनती है।
 

अगली खबर