Ghaziabad: अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार को बेटी के सामने मारी गोली, 9 आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad News: नोएडा से सटे गाजियाबाद में एक पत्रकार को सिर में गोली मार देने की घटना सामने आई है। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है फिलहाल पत्रकार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

5 arrested in journalist shot case
पत्रकार को गोली मारने के केस में 5 गिरफ्तार  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • गाजियाबाद में अज्ञात लोगों ने पत्रकार के सिर में मारी गोली
  • अपनी भतीजी को परेशान करने वालों के खिलाफ पत्रकार ने की थी शिकायत
  • घायल पत्रकार अस्पताल में है भर्ती, पुलिस कर रही है मामले की जांच

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक पत्रकार को गोली मार देने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गाजियाबाद के विजय नगर में कुछ दिनों पहले एक पत्रकार को कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया।

एसएसपी ने कहा कि 5 आरोपियों को इस केस के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। जोशी के भाई ने पुलिस को बताया कि उसका पत्रकार भाई अपनी बहन के यहां से लौट रहा था उसी दौरान उस पर ये जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि गुंडों ने पत्रकार को उसकी बेटी के सामने गोली मार दी थी।

ये घटना पिछली रात की उस समय की है जब एक पत्रकार विक्रम जोशी ने विजय नगर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी भतीजी को कुछ लोग परेशान कर रहे हैं। इसी के बाद कल जोशी के आवास के नजदीक ही अपरिचित गुंडों ने उन पर गोली चलाई। जोशी के सिर में गोलियां लगी हैं जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया है।

जोशी का भाई अंतिक ने बताया कि कुछ लोग उसकी भतीजी को कुछ दिनों से परेशान कर रहे थे। जब विक्रम को ये बात पता लगी तो उसने इसकी छानबीन की और इसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में एक केस भी दर्ज कराया गया इसके बाद ही विक्रम के ऊपर ये जानलेवा हमला हुआ। एसएसपी ने बताया कि पत्रकार विक्रम जोशी को यशोधा हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।

अगली खबर