बॉयफ्रेंड के साथ बेडरूम में थी लड़की, मां के आते ही पहली मंजिल की खिड़की से लगा दी छलांग

एक नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ समय बिताने के दौरान मां के आने पर खिड़की से कूद गई। 17 साल की लड़की ने पहली मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी।

Girl getty
पहली मंजिल की खिड़की से कूदी लड़की  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • फ्लैट के बेडरूम में अपने बॉयफ्रेंड के साथ समय बिता रही थी लड़की
  • मां के आने पर बॉयफ्रेंड को भागने के लिए कहा, पहली मंजिल से कूदी
  • पहली मंजिल से कूदकर फ्रैक्चर किया पैर, पोक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

मुंबई: अपने प्रेमी के साथ चुपके से समय बिता रही एक 17 वर्षीय लड़की कुर्ला स्थित अपने पहली मंजिल के फ्लैट से कूद गई। कथित तौर पर लड़की की मां फ्लैट में आ गई और इसी के बाद घबराकर लड़की ने घर की खिड़की से छलांग लगा दी। बीते शुक्रवार दोपहर मां के आने के बाद लड़की के पहली मंजिल से कूदने के बाद उसके पांव में फ्रैक्चर हो गया।

रेप के आरोप में लड़का गिरफ्तार: घटना बेल बाजार क्षेत्र में वीबी नगर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर हुई। नाबालिग लड़की के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और सुनील झेंडे (20) के रूप में पहचाने जाने वाले उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत बलात्कार और बिना अधिकार घर में प्रवेश के लिए गिरफ्तार कर लिया है।

बॉयफ्रेंड से बोली लड़की- भागो: न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की और उसका प्रेमी चुपके से लड़की के बेडरूम में समय बिता रहे थे। कुछ समय बाद, लड़की ने देखा कि उसकी मां आ गई है। उसने तुरंत अपने प्रेमी को भागने के लिए कहा और फिर खिड़की से बाहर कूद गई।

कूदने की वजह से लड़की का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। बाद में उसने अपने परिवार के सामने यह बात स्वीकार की कि वह और उसका प्रेमी बेडरूम में थे और अपनी मां के आने के बाद वह घबरा गईं। गौरतलब है कि प्रेम और वासना में अंधे होकर परिजनों को धोखा देने और चरम कदम उठाने के ऐसे कई मामले पहले ही सामने आ चुके हैं।

वेलेंटाइन डे पर नाबालिग बेटी और प्रेमी ने की महिला पुलिसकर्मी की हत्या
पिछले महीने, गाजियाबाद पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और उसके 19 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार किया था, जिसकी पहचान जितेन्द्र के रूप में की गई थी। अपने रिश्ते के बारे में पता चलने के बाद उसने मां की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

मृतक महिला दिल्ली पुलिस की सिपाही थी। वेलेंटाइन के दिन, उसे अपनी बेटी के अपने पड़ोसी के बेटे के साथ संबंध के बारे में पता चला। वह गुस्से में आ गई और लड़के को थप्पड़ मार दिया। बाद में, वह लड़के के घर गई लेकिन वह घर पर नहीं था। इसलिए, उसने अपने माता-पिता से कहा कि वह लौटने पर उसे अपने घर भेज दे।

इस बीच, लड़की ने जितेन्द्र को फोन लगाया और उसकी मां के खिलाफ थप्पड़ मारने का बदला लेने की योजना बनाई। जितेन्द्र के आने पर लड़की की मां ने उसे भी थप्पड़ मार दिया। दोनों ने महिला पुलिसकर्मी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया और उसका गला घोंट दिया।

अगली खबर