Gujarat: बहू को पति के साथ संबंध बनाने से रोका, ससुर ने उसपर चुड़ैल का साया होने का लगाया आरोप

अपने बहू पर चुड़ैल का साया होने का आरोप लगाते हुए एक शख्स ने उसे अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से रोक दिया। हैरान करने वाला मामला गुजरात का है।

gujarat crime news
गुजरात क्राइम समाचार 

नई दिल्ली : एक व्यक्ति ने अपनी बहू को अपने पति के साथ संबंध बनाने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उसका मानना था कि उसकी बहू के उपर चुड़ैल का साया है जो उसके बेटे के शरीर में भी आ जाएगा। बेहद हैरान करने वाला ये मामला गुजरात से सामने आया है। 

महिला वड़ोदरा की रहने वाली है उसने गांधीनगर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक उसके ससुर ने ये आरोप लगाता है महिला के उपर चुड़ैल का साया है और अगर वह अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाती है तो उस चुड़ैल की आत्मा उसके बेटे के शरीर के अंदर प्रवेश कर जाएगी।

जब महिला ने इस अजीब से तर्क का विरोध किया तो उसके ससुर और उसके पति ने उसकी पिटाई की। इसके बाद महिला थाने गई और अपने ससुर के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।

फरवरी 2020 में इस कपल ने एक कोर्ट में शादी रचाई थी। 43 वर्षीय महिला वड़ोदरा जिले के अलकापुरू की रहने वाली है जबकि उसका पति गांधीनगर का रहने वाला है।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके ससुर को शक था कि उसके शरीर में चुड़ैल की आत्मा है और अगर वह पति के साथ शारीरिक संबंध बनाती है तो ये चुड़ैल की आत्मा उसके शरीर के अंदर घुस जाएगी।

जब उसने उनका विरोध किया तो वे उसे शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगे। उसने एफआईआर में ये भी कहा है कि उसकी सास ने अपने पति को मेरे साथ संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया था।

जब कभी भी वह घर पर अकेली होती थी उसकी सास अपने पति को उसके पास कमरे में भेज देती थी। इन्हीं सब से तंग आकर उसने 10 मार्च को अपने पति का घर छोड़ दिया।

इसके बाद दोनों परिवार समझौते पर पहुंचे लेकिन उसके ससुर ने उसे अपने घर में प्रवेश देने से मना कर दिया। उसने बहू को ये भी धमकी दी कि अगर उसने पुलिस के पास जाने की हिम्मत की तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।   


 

अगली खबर