Gujarat: शिक्षक ने छात्रा को शराब पीने के लिए किया मजबूर, शारीरिक शोषण करने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्राइम
आईएएनएस
Updated Aug 05, 2022 | 14:57 IST

गुजरात के वडोदरा में एक में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने छात्रा को शराब पीने पर मजबूर किया और उसका शारीरिक शोषण किया।

Gujarat teacher arrested for assaulting girl student forcing her to drink alcohol
ट्यूशन टीचर को एक छात्रा का शारीरिक शोषण करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • कलयुगी शिक्षक ने छात्रा का किया शारीरिक शोषण
  • ट्यूशन टीचर को एक छात्रा का शारीरिक शोषण करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार
  • टीचर ने छात्रा को शराब पीने के लिए किया मजबूर

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में की पुलिस ने एक ट्यूशन टीचर को एक छात्रा का शारीरिक शोषण करने और उसे अपने साथ वोदका पीने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना बुधवार रात पुलिस को दी गई और शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गुरुवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शराब पीने को किया मजबूर

फतेहगंज पुलिस निरीक्षक के.पी. परमार ने स्थानीय मीडिया को बताया, "प्रशांत खोसला निजामपुरा इलाके में ट्यूशन क्लास चलाता है, जहां बुधवार को ट्यूशन के बाद खोसला ने 10वीं की एक छात्रा को अपने साथ बैठकर शराब पीने के लिए कहा। उसने लड़की को अपने साथ पीने के लिए मजबूर किया। जैसे ही लड़की बेहोश हो गई, रात करीब 9.30 बजे उसने उसे घर छोड़ दिया। लड़की के माता-पिता उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।'

Jharkhand News: झारखंड के इस 'नन्हें रिपोर्टर ' ने खोली सरकार की पोल, दिखाया सरकारी School का सच [Video]

केस दर्ज

होश में आने के बाद पीड़िता ने महिला पुलिस उप निरीक्षक ए.के. वलवी, को सारी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद ट्यूशन शिक्षक प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया। शिक्षक के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, एक निषेध अधिनियम के तहत और दूसरा आईपीसी की धाराओं, किशोर न्याय अधिनियम और पोक्सो की धारा 11 के तहत।

'मैंने खराब हालात की रिपोर्टिंग की है, लेकिन यह तबाही थी', रिपोर्टर ने बयां किया आंखों देखा हाल

अगली खबर