Gurugram: युवक ने रिश्ते की बहन को बनाया अपनी हवस का शिकार, बिस्तर से हाथ-पांव बांधकर किया रेप

क्राइम
Updated Nov 16, 2019 | 20:54 IST | भाषा

गरुग्राम से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। एक युवक ने रिश्ते में लगने वाली बहन को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस तरह पूरे मामले का खुलासा हुआ।

teen raped by brother
युवक ने रिश्ते की बहन का किया रेप  |  तस्वीर साभार: Representative Image

गुरुग्राम : गुरुग्राम के सेक्टर-51 में एक 16 वर्षीय किशोर ने रिश्ते की बहन को कथित रूप से बिस्तर से बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार की है लेकिन शुक्रवार को मामले की जानकारी तब हुई जब 15वर्षीय किशोरी स्कूल में बेहोश होकर गिर गई और उसने शिक्षिका से अपनी आपबीती बताई।

गुरुग्राम के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकान ने बताया कि पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक आरोपी की मां की तबीयत खराब होने की वजह से उसने बेटी को घरेलू कामकाज में मदद करने के लिए भेजा था।

बोकान ने बताया कि जब आरोपी की मां डॉक्टर से मिलने गई थी तब लड़की और लड़का पर अकेले थे। उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक आरोपी किशोर ने लड़की के हाथ-पैर बिस्तर से बांध दिए और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बोकान के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपी लड़के को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

अगली खबर