शारीरिक संबंध बनाए, गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात कराया, शिवसेना नेता पर ये है आरोप

क्राइम
भाषा
Updated Feb 17, 2022 | 14:40 IST

पुणे में शिवसेना के एक स्थानीय नेता के खिलाफ मामला महिला से बलात्कार करने और फिर जबरन गर्भपात कराने का मामला दर्ज किया है।

Had a physical relationship, got pregnant, forced abortion, this is the allegation against Shiv Sena leader
शिवसेना नेता पर बलात्कार का केस दर्ज 

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में 24 वर्षीय महिला से बलात्कार करने और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप में शिवसेना के एक स्थानीय नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिवाजी नगर थाने के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि महिला की शिकायत पर शिवसेना की श्रम इकाई भारतीय कामगार सेना के महासचिव रघुनाथ कुचिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि कुचिक की सोशल मीडिया के जरिए महिला से दोस्ती हुई थी। शिकायत के मुताबिक, उसने महिला से शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता जब गर्भवती हुई तो उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया।

इस बीच कुचिक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और दावा किया कि महिला ने उसे "हनी-ट्रैप" में फंसाया गया है।

अगली खबर