हैदराबाद में मुस्लिम लड़की के साथ बाइक पर बैठकर जा रहे हिंदू लड़के को भीड़ ने पीटा, देखें Video

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मुस्लिम लड़की के साथ बाइक पर यात्रा कर रहे हिंदू लड़के को कुछ लोगों ने पीटा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

Hindu boy going on bike with Muslim girl in Hyderabad was thrashed by mob, watch video
बाइक पर मुस्लिम लड़की के साथ जा रहे हिंदू लड़के को पीटा 
मुख्य बातें
  • एक हिंदू लड़के के बाइक पर एक मुस्लिम लड़की बैठी थी।
  • कुछ लोगों के एक ग्रुप ने कथित रूप से हिंदू लड़के को पीटा।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक हिंदू लड़के के बाइक पर एक मुस्लिम लड़की के साथ यात्रा करने की वजह कुछ लोगों के एक ग्रुप ने कथित रूप से पीटा। पश्चिम क्षेत्र के डीसीपी के अनुसार, लड़के और लड़की को एक मुस्लिम व्यक्ति ने रोका और बाद में कुछ और लोग उसके साथ जुड़ गए और कथित तौर पर लड़के की पिटाई कर दी।

तीन दिन पहले हुई इस घटना आज मीडिया में इसका एक वीडियो सामने आया। पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि वे घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।

अगली खबर