History Sheeter meaning: जानिए क्या होता है हिस्ट्रीशीटर का मतलब, एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे

History Sheeter meaning: पांच लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर व‍िकास दुबे एनकाउंटर में मारा जा चुका है। आइये जानते हैं क्‍या होता है हिस्ट्रीशीटर का मतलब।

Vikas Dubey History Sheeter
Vikas Dubey History Sheeter 
मुख्य बातें
  • पांच लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर व‍िकास दुबे ढेर
  • यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह क‍िया एनकाउंटर
  • आइये जानते हैं क्‍या होता है हिस्ट्रीशीटर का मतलब

History Sheeter meaning: पांच लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर व‍िकास दुबे एनकाउंटर में मारा जा चुका है। आठ पुल‍िसकर्मियों की निर्मम हत्‍या करने वाला विकास दुबे गुरुवार को उज्‍जैन के महाकाल मंदिर से अरेस्‍ट किया गया था। यूपी एसटीएफ की टीम उसे शुक्रवार सुबह कानपुर लेकर पहुंची थी जहां रास्‍ते में वह कार पलट गई जिसमें व‍िकास दुबे मौजूद था। इसके बाद उसने पुलिस की पिस्‍टल छीन भागने की कोशिश की और जवाबी हमले में वह मारा गया। इस बीच तमाम पाठक जानना चाहते हैं कि हिस्ट्रीशीटर का मतलब क्‍या होता है। तो आज हम आपको बताते हैं इसका मतलब। 

जब कोई व्यक्ति बार बार अपराध करता है तब पुलिस इंस्पेक्टर एक रिपोर्ट SP या SSP को भेजता है।  SP या SSP के आदेश से histroy sheet खुल जाती है। थाने में एक पंजी होती है, उसमें उसका नाम लिख कर अपराधों का विवरण, कोर्ट में चालान पेश करने का विवरण, कोर्ट का निर्णय सब नोट किया जाता है।

ऐसे ही लोगों को NSAके तहत जेल भेजने की कार्यवाही DM करते हैं। दूसरे तरीके से समझाएं तो हिस्ट्रीशीटर का मतलब होता है आपराधिक गतिविधियों वाला व्‍यक्ति जिसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड हो और जो लगातार अपराध कर रहा हो। उसके अपराधों का ब्‍यौरा जहां दर्ज होता है उसे हिस्ट्रीशीट कहते हैं।

बता दें कि गुरुवार की रात कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे के घर पुल‍िस टीम दबिश देने गई। यहां विकास ने जेसीबी मशीन रास्‍ते में लगाकर पुल‍िस का रास्‍ता रोका था और ऊंचाई से पुल‍िस पार्टी पर हमला कर दिया था। इस हमले में आठ पुल‍िसकर्मी शहीद हो गए थे और विकास दुबे फरार हो गया था। विकास भी हिस्ट्रीशीटर था और उस पर हत्‍या के कई मामले दर्ज थे।

इस एनकाउंटर पर कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि आज की घटना में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ में विकास दुबे मारा गया। जबकि कानपुर पश्चिम के पुलिस अधीक्षक घायल अवस्था में विकास को कानपुर के एलएलआर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि कार पलटने के बाद विकास घायल पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। 

अगली खबर