बिहार में हैदराबाद जैसी दिल दहला देने वाली घटना, युवती के साथ रेप के बाद गोली मारी, फिर जला दिया

क्राइम
Updated Dec 03, 2019 | 19:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बिहार के बक्सर में हैदराबाद की तरह एक युवती के साथ बलात्कार किया और हत्या के बाद उसे जला दिया गया।

Hyderabad like case in Bihar's Buxar, Girl raped, shot dead & burnt
Hyderabad like case in Bihar's Buxar 

बक्सर: हैदराबाद के पास साइबराबाद में एक वेटनरी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की दिलदहला देने वाली घटना से देशभर में गुस्से के माहौल के बीच बिहार में भी उसी तरह का जघन्य क्राइम हुआ है। बक्सर जिले के कुकुधा गांव में सोमवार रात कथित रूप से बलात्कार के बाद एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बक्सर के पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार ने आज सुबह (लगभग सुबह 6 बजे) लड़की के जले हुए शरीर को इटाढ़ी पुलिस स्टेशन इलाके से बरामद किया गया। बक्सर प्रदेश की राजधानी पटना से करीब 100 किमी दूर है।

पुलिस ने बताया कि लोगों द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस ने एक लड़की का शव बरामद किया, जो कमर से ऊपर जली हुई थी। डीएसपी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या होने से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की पहचान और उम्र का अभी पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि लड़की का नाबालिग है या नहीं, यह बात है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

इटाढ़ी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि सबूतों को नष्ट करने के इरादे से जलाए जाने से पहले अपराधियों द्वारा लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया और गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित के सिर में एक गोली लगी थी, उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैकड़ों ग्रामीण सुबह घटनास्थल पर एकत्र हुए लेकिन उनमें से कोई भी लड़की की पहचान नहीं कर सका क्योंकि वह कमर से ऊपर बुरी तरह से जल चुकी थी।

27 नवंबर को चार लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार के बाद एक महिला वेटनरी डॉक्टर की हैदराबाद में हत्या की घटना के बाद बिहार में घटना घटी है। मृत डॉक्टर का शव 28 नवंबर की सुबह शादनगर में पुलिया के नीचे मिला था। इस मामले में ट्रक ड्राइवर और तीन सफाईकर्मियों समेत सभी चारों को आरोपी बनाया गया है।
 

अगली खबर