पत्नी छोड़ गई, तो महिलाओं से इस कदर नफरत करने लगा शख्स, 18 को मौत के घाट उतारा

क्राइम
Updated Jan 27, 2021 | 18:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हैदराबाद में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि 18 महिलाओं की हत्या की है। 2003 से उसने अपनी आपराधिक गतिविधियां शुरू कीं।

murder
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: तेलंगाना पुलिस ने 26 जनवरी को 45 साल के एक शख्स को कथित तौर पर 18 महिलाओं की हत्या के मामलों में शामिल किया गया है। इसके अलावा वो अन्य अपराधों में भी शामिल है। उसकी गिरफ्तारी से हाल ही में महिलाओं की हत्या के दो मामलों का पता चला है। पत्थर काटने वाले व्यक्ति को हैदराबाद की पुलिस टास्क फोर्स और राचकोंडा आयुक्तालय की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इससे पहले उसे 21 मामलों में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें हत्या के 16 मामले, चार संपत्ति अपराध और पुलिस हिरासत से भागने का एक मामला शामिल था। पुलिस ने कहा कि उसने 21 साल की उम्र में शादी कर ली, लेकिन उसकी पत्नी दूसरे शख्स के साथ भाग गई ली और तभी से वह महिलाओं के खिलाफ भड़ास निकालने लगा और उन्हें अपना शिकार बनाने लगा।

2003 से शुरू की आपराधिक गतिविधियां

उसने 2003 में अपनी आपराधिक गतिविधियां शुरू कीं और महिलाओं को यौन संबंध बनाने के लिए पैसे देकर निशाना बनाया। पुलिस ने कहा कि नशा करने के बाद वह अपने पीड़ितों को मार देता था और फिर उनके कीमती सामान चोरी करके भाग जाता था। उसे फरवरी 2011 में एक अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। बाद में उसे इलाज के लिए एक मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिसंबर 2011 में वह और पांच अन्य लोग अस्पताल से भाग गए। उसे 2013 में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाद में उच्च न्यायालय में अपील याचिका के बाद 2018 में जेल से रिहा कर दिया गया। इसके बाद उसने 2 और महिलाओं की हत्या की। 

अगली खबर