Kerala: मां की आबरू बचाने के लिए नाबालिग लड़कियों ने रिश्तेदार को पीट-पीटकर मार डाला

Wayanad Crime News : पुलिस को बुजुर्ग का शव एक प्लाट में मिला। शव को बोरे में एक गड्ढे में रखा गया था। पुलिस का कहना है कि लड़कियां जिनकी उम्र 15 एवं 16 साल है, उन्हें एक शेल्टर होम में रखा गया है।

 Kerala : Two minor girls kill mother’s attacker in Wayanad, surrender
दोनों नाबालिग लड़कियों को शेल्टर होम में रखा गया है।  |  तस्वीर साभार: PTI

कोझिकोड़ : पुलिस ने 70 साल के एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में दो नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इस बुजुर्ग ने नाबालिग लड़कियों की मां का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की जिसके बाद लड़कियों ने यह कदम उठाया। यह मामला वायनाड जिले के अइरमकोल्ली का है। पुलिस ने दोनों लड़कियों को शेल्टर होम में रखा है।

पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया
पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़कियों की मां को भी गिरफ्तार किया है। जिस बुजुर्ग की हत्या हुई है वह लड़कियों का रिश्तेदार बताया जा रहा है। घटना के बाद दोनों लड़कियों एवं उनकी मां ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। लड़कियां और उनकी मां मारे गए व्यक्ति के घर के समीप एक घर में रहती थीं।

किशोर छात्रों को लेकर जाती थी होटल, फिर 'गंदी हरकत' करती थी महिला शिक्षक 

प्लाट में एक बोरे में मिला शव
पुलिस को बुजुर्ग का शव एक प्लाट में मिला। शव को बोरे में एक गड्ढे में रखा गया था। पुलिस का कहना है कि लड़कियां जिनकी उम्र 15 एवं 16 साल है, उन्हें एक शेल्टर होम में रखा गया है। इन दोनों लड़कियों को बुधवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मारे गए बुजुर्ग की पत्नी किसी काम से कोझिकोड़ गई थी। इसी दौरान यह घटना हुई। 

गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पाकिस्तानी युवक ने पार किया बॉर्डर, राजस्थान में BSF ने पकड़ लिया

सिर एवं गर्दन पर किया वार
पुलिस को दी अपनी शिकायत में नाबालिग लड़कियों ने कहा है कि दिन के 11 बजे के करीब उस बुजुर्ग व्यक्ति ने उनकी मां का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक यौन उत्पीड़न से बचने के लिए लड़कियां एवं उनकी मां ने संघर्ष किया लेकिन व्यक्ति उन पर हावी हो गया। इसके बाद लड़कियों ने बुजुर्ग पर हमला किया और उसके सिर एवं गर्दन पर वार कर उसे मार डाला।   

अगली खबर