न्यूड फोटो और अश्लील वीडियो से करते ब्लैकमेल, 182 लड़कियों को बनाया शिकार, 3 गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने 3 लोगों को लड़कियों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये 2013 से ऐसा कर रहे हैं और अब तक 182 लड़कियों को शिकार बना चुके हैं।

Blackmail
कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है 

नई दिल्ली: कोलकाता पुलिस ने उन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो लेने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करते थे। इन तीन में से एक व्यापारी का बेटा है, जबकि 2 उनके कर्मचारी हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद अदालत ने उन्हें 6 फरवरी तक हिरासत में भेज दिया।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, नवंबर 2019 में, एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला को फोन किया और उससे 10 लाख की मांग की। अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि उसके पास युवती की नग्न तस्वीरें हैं और अगर महिला उसे पैसा नहीं देती है और किसी को फोन की जानकारी देगी, तो वह उसकी नग्न तस्वीरें इंटरनेट पर डाल देगा।

इससे लड़की घबरा गई और कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार पहुंची और साइबर क्राइम ब्रांच को घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने फोन नंबर को ट्रेस किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उसने बहुत सी बातों का खुलासा किया।

उसने बताया कि वे 2013 से ऐसा कर रहे हैं और बाकी 2 भी इसमें उसके साथ हैं। उसने कहा कि बाकी 2 लड़कियों के साथ संबंध बनाते थे और उनकी नग्न तस्वीरें लेते थे और अश्लील वीडियो भी बनाते थे। इसके बाद वे उन्हें पैसे वसूलने के लिए ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने पांच लाख रुपए भी बरामद किए हैं। इस तरह इन लोगों ने 182 लड़कियों को अपना शिकार बनाया है।

अगली खबर