बिहार में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, लड़की से शादी करने कोर्ट पहुंचा शख्स, जब भेद खुला तो लोगों ने किया ये हाल

बिहार के नरकटियागंज में हिंदू लड़की को दिल्ली से बुलाया और बुर्का पहनाकर शादी करने कोर्ट पहुंचा। जब वहां मौजूद लोगों को पता चला कि यह लव जिहाद का मामला है तो लोगों उसकी जमकर धुनाई की।

Love jihad case in Bihar, the person reached the court to marry the girl, secret was revealed, people beat up 
बिहार में लव जिहाद का मामला  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • लड़की दिल्ली में नजफगढ़ की रहने वाली हैं।
  • लड़की ने बताया कि 8 सालों से जान-पहचान हैं।
  • मुस्लिम लड़के से शादी करने बिहार के नरकटियागंज चली आई।

बिहार के नरकटियागंज में हिंदू लड़की को जबरन बुर्का पहनाकर कोर्ट मैरिज करने पहुंचे मुस्लिम युवक को लोगों ने जमकर पीटा है। लड़की दिल्ली की रहने वाली है और नाबालिग बताई जा रही है। आरोपी शेख आलम नाबालिग लड़की को बुर्का पहनाकर शादी करने के लिए कोर्ट लेकर पहुंचा था। बजरंग दल के लोगों को इसकी भनक लगी। जिसके बाद इन लोगों से पूछताछ की गई तो भेद खुल गया। जब लोगों ने इनका विरोध किया तो कोर्ट में मुख्तार हसमुल्लाह लोगों से उलझ गया। जिसके बाद मुख्तार पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हंगामा होने पर दोनों मुस्लिम युवक भागने लगे। लव-जिहाद की बात आते ही सैकड़ों लोग उस लड़कों को घेर कर खड़े हो गए। इसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पीटा। लड़की 6 महीने की प्रेग्नेंट है और पिछले 8 साल से आरोपी के संपर्क में बताई जा रही है।

मामला बेतिया के नरकटियागंज का हैं जहां अनुमंडल परिसर में दो लड़कों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। दोनों मुस्लिम लड़के एक लड़की को बुर्के में शादी की नियत से अनुमंडल लेकर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और पूछताछ करने लगे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पूछताछ करने पर अनुमंडल कार्यालय में मुख्तार के रूप में कार्यरत हसनैन बिफर पड़े। पूछताछ के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पता चला कि बुर्के में जो लड़की हैं वो लड़की हिन्दू हैं।

जिसके बाद अनुमंडल परिसर में हंगामा मच गया और दोनो मुस्लिम युवक भागने लगे। अनुमंडल परिसर में उपस्थित लोगो द्वारा भाग रहे दोनों मुस्लिम लड़कों को पकड़ा गया। अनुमंडल परिसर में काफी हंगामा होने लगे। लव-जिहाद की बात आते ही सैकड़ों लोग उस लड़कों को घेर कर खड़े हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पे दल-बल के साथ SDPO कुंदन कुमार पहुंच लड़की को अपने अभिरक्षा में थाना पहुंचाया एवं दोनो लड़को पुलिस अभिरक्षा में ले पूछताछ कर रही हैं।

लड़की ने बताया कि उसका नाम काजल हैं जो कि दिल्ली नजफगढ़ की रहने वाली हैं। उसने बताया कि वो 6 महीने की प्रेग्नेंट भी हैं। लड़की ने बताया कि 8 सालों से जान-पहचान हैं। कुछ दिनों पहले मुस्लिम लड़का शेख आलम का फोन आया वो बोला नरकटियागंज चली आओ शादी कर लेंगे। लड़के के बातों में आकर आज सुबह ट्रेन से नरकटियागंज स्टेशन पहुंची जहां से लड़के ने मुझे बुर्का पहनाकर यहां लाया।
 

अगली खबर