पति की हत्या कर शव के 5 टुकड़े किए, 2 जगहों पर फेंके, 20 दिन बाद ऐसे खुली पोल

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने कुछ लोगों की मदद से पहले अपने पति की हत्या की और फिर शव के 5 टुकड़े कर उन्हें 2 अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

murder
प्रतीकात्मक तस्वीर 

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक भीषण घटना सामने आई है। यहां एक 40 साल की महिला ने अपने पति की हत्या की और उसके शरीर को पांच टुकड़ों में काट दिया। इसके बाद उन्हें दो अलग-अलग स्थानों पर फेंका। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

सुनीता नाम की आरोपी महिला ने अपने दो दोस्तों रिजवान खान और भैय्यू के साथ मिलकर अपने पति बबलू जादोन की कथित तौर पर हत्या कर दी। वह ड्राइवर था। यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित के बेटे प्रशांत ने शराब के नशे में अपने दोस्त को इस बारे में बताया। ये घटना 5 फरवरी की है।

पुलिस के मुताबिक सुनीता ने जादोन के खाने में कथित तौर पर जहर मिला दिया था। जैसे ही वह होश खो बैठा, उसने अपने दोस्त रिजवान के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया। बाद में शहर में मीट की दुकान चलाने वाले रिजवान और भय्यू ने उसके शरीर के पांच टुकड़े कर दिए। आरोपियों ने छह फरवरी को शव के टुकड़े अलग-अलग जगहों पर फेंके थे।

उन्होंने उसके पैर और हाथ देवास के जंगल में फेंक दिए। जबकि धड़ और सिर सुनीता के घर सेप्टिक टैंक में दबा दिए। मामला गुरुवार की रात तब सामने आया जब शराब के नशे में धुत बेटे प्रशांत जादोन ने अपने दोस्त से कहा कि वह उसे मारकर दफना देगा और किसी को भी इसके बारे में पता नहीं चलेगा, जैसे उसकी मां ने उसके पिता को मार डाला था और 20 दिन पहले शव को फेंक दिया था। दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने सुनीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

बीड़ी को लेकर बाप-बेटे के बीच हुआ ऐसा विवाद, बेटे ने कर दी पिता की हत्या

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुनीता और प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रिजवान और भय्यू फरार हैं। पूछताछ के दौरान सुनीता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और आरोप लगाया कि उसका पति उसे परेशान करता था और उस पर बेवफाई का आरोप लगाता था।

बिहार में पत्नी ने 'आमलेट' बनाने से किया इंकार तो पति ने हत्या कर डेड बॉडी को छत के हुक से लटकाया

अगली खबर