अज्ञात नंबरों से फोन कर अश्लील बातें करता था, मना करने पर देता था रेप की धमकी, आगरा से गिरफ्तार

महिलाओं को अज्ञात नंबरों से फोन कर परेशान करने वाले शख्स को पुलिस आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। अश्लील बातें करने से मना करने पर वह उन्हें रेप की धमकी देता था।

rape threat on phone
फोन पर रेप की धमकी देने वाला गिरफ्तार (Credit : Pixabay)  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : महिला के साथ लगातार छेड़खानी और उसका पीछा करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लगभग पिछले 6 महीने से महिला को मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था। इस मामले में पुलिस 6 महीने से कार्रवाई कर रही थी और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। 

अंत में पुलिस ने उसे आखिरकार आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय आरोपी रवि सिंह को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि वह रैंडम नंबरों पर फोन किया करता था। अगर किसी नंबर पर कोई महिला होती थी तो वह उसके पीछे पड़ जाता था और उसे परेशान करता रहता था।

पुलिस ने बताया कि उसे उसके ही तरीके से झांसे में लिया गया फिर उसे गिरफ्तार किया गया। उसे महिला पुलिस अधिकारी ने फोन के जरिए मिलने आगरा बुलाया जहां से उसे पकड़ा गया। अब तक वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था इसलिए पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में मुश्किलें आती रहती थी। उसे आखिरकार 13 जनवरी को गिरफ्तार किया गया।   

डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव महिला के साथ छेड़खानी की वारदात 2019 के शुरुआत में हुई थी। तब से लेकर अब तक वह मानसिक तौर पर उसे परेशान कर रहा था। इस मामले में उसने काफी समय तक एफआईआर दर्ज नहीं कराया था, लेकिन अंत में थक हारकर उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू की और फिर सुशांत लोक पुलिस थाने में इस पर एफआईआर दर्ज कराई गई। 

41 वर्षीय महिला जो सेक्टर 57 में अपने बेटे के साथ रहती है ने आरोपी की गिरफ्तार पर राहत की सांस ली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उसे अज्ञात नंबरों से फोन आते रहते थे और अश्लील बातें कही जाती थी साथ ही पुलिस में जाने पर रेप की धमकी भी दी जाती थी। वह फोन पर कहता था कि वह मजिस्ट्रेट का बेटा है और उससे बात करने से इनकार नहीं कर सकती है। 
 

अगली खबर