सनसनी : गर्लफ्रेंड की हत्या की, फिर उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप करने के बाद उसका भी किया मर्डर

एक शख्स ने अपने गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद उसकी नाबालिग बेटी का रेप किया फिर उसकी भी बेरहमी से जान ले ली। सनसनीखेज वारदात आयरलैंड से सामने आई है।

man killed girlfriend and her daughter
शख्स ने गर्लफ्रेंड और उसकी बेटी की हत्या की  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : एक शख्स ने हैवानियत की हद पार करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की, इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप कर उसका भी मर्डर कर दिया, साथ में उसके कुत्ते की भी जान ले ली। बेहद सनसनीखेज ये मामला आयरलैंड से सामने आया है। शख्स ने 37 वर्षीय गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद 15 साल की उसकी बेटी के साथ बलात्कार कर उसे भी मार डाला। ये मामला पिछले साल मार्च महीने का है।

आरोपी ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड का गला घोंटकर उसे मार डाला। इसके बाद उसकी बेटी के साथ रेप कर उसकी भी गला घोंट कर हत्या कर दी। कोर्ट ने इसकी सुनवाई के दौरान इसे एक बेहद बर्बरतापूर्ण मामला बताया। बताया जाता है कि उसके इस हमले का विरोध कर पाने में सक्षम नहीं थी। 

मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक साल से इस दिन का इंतजार किया था। 
मृतका की बहन ने बताया कि उसकी बहन अपने पति से अलग होने के बाद 2016 में नॉर्थ आयरलैंड में शिफ्ट हुई थी बाद में उसकी बेटी भी उसके साथ रहने आ गई थी।

इसी बीच उसका ब्वॉयफ्रेंड उसके साथ बेहद अजीबोगरीब व्यवहार करने लगा था जिसपर उसने ये रिश्ता खत्म करने के बारे में सोचने लगी। इन दोनों के बीच अक्सर कॉल या मैसेज पर लड़ाई होती रहती थी। इस हत्या के मामले का खुलासा तब हुआ जब उसके तलाकशुदा पति ने उसे कई बार कॉल किया और उसने उसका कोई जवाब नहीं दिया तो उसे चिंता हुई।

इस केस में आरोपी की पत्नी ने भी उसके खिलाफ कोर्ट में गवाह दिया। उसने कहा कि उसका पति एक ड्रग एडिक्ट है। उसका भी 2010 में तलाक हो गया था। जब उसे पता चला था कि उसके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है तो उनका तलाक हो गया था। उसने बताया कि उसका पहले भी आपराधिक बैकग्राउंड रहा है और एक बार वह ऐसे ही यौन प्रताड़ना के आरोप में जेल की सजा काट चुका है।  

 

अगली खबर