क्रूरता की हद: नाबालिग बच्चों के साथ किया रेप, मां को बिजली के तारों में बांध उनकी चीखें सुनने पर किया मजबूर

क्राइम
Updated Nov 14, 2019 | 18:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Serial Rapist: दो नाबालिग भाई-बहनों के साथ रेप करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने उन बच्चों और उसकी मां के साथ क्रूरता की हद पार कर दी थी।

serial rapist
सीरियल रेपिस्ट  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • मासूम बच्चों से लेकर बुजुर्गों के साथ रेप करने वाला सीरियल रेपिस्ट हुआ गिरफ्तार
  • दो मासूम बच्चों जो आपस में भाई-बहन थे उनके साथ किया रेप
  • मासूमों की मां को बिजली की तारों से बांध उनकी चीखें सुनने को किया मजबूर

नई दिल्ली : सीरियल रेप के आरोपी को दो मासूम बच्चों के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। क्रूरता की हद तो तब हो गई जब उसने उन बच्चों की मां को बिजली के तारों से बांध दिया और उन बच्चों के चीखने की आवाजों को सुनने पर मजबूर कर दिया। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 34 वर्षीय उस शख्स ने पूर्व में भी लोगों को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उसने 11 साल से लेकर 71 साल के लोगों को अपनी हवस का शिकार बनाया था।

वह पहले उन्हें किडनैप करता था फिर उसके साथ क्रूरता के साथ रेप की वारदात को अंजाम देता था। लंदन के रहने वाले मैक्केन नाम के इस शख्स ने पुलिस को निडरता से बताया कि अगर आप मुझे पहले ही वारदात के बाद पकड़ लेते तो बाद की ये घटनाएं होती ही नहीं। 

उसे 6 मई को गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट में सामने आया कि उसने सबसे पहले 21 अप्रैल को एक 21 वर्षीय महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उसने चाकू की नोक पर पहले उसे किडनैप किया था। उसने बताया कि पीड़िता के साथ रेप किए बिना ही उसके साथ मारपीट करने में मैं यकीन नहीं रखता। 

25 अप्रैल को उसने नॉर्थ-वेस्ट लंदन से एक 21 वर्षीय और एक 25 वर्षीय महिला को किडनैप किया और 14 घंटे तक दोनों को बंधक बनाकर रखा और उनके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। दोनों के साथ आरोपी ने बार-बार रेप किया लेकिन उन दोनों किस्मत अच्छी थी कि उसने वोडका की बॉटल उसके सिर पर दे मारा और वे दोनों वहां से भाग गईं। 

इसके बाद मैक्केन वहां से नॉर्थ की तरफ गया और एक बार में शराब के नशे में धुत्त एक महिला की स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने बिजली के तारों से उसे बांध दिया। फिर उसने उस महिला की 17 वर्षीय लड़की और 11 वर्षीय लड़के को दूसरे कमरे में ले जाकर उन दोनों के साथ रेप किया।

इस बीच उसने उसकी मां को उनके बच्चों के चीखने की आवाजों को सुनने पर मजबूर भी किया। किसी तरह 17 वर्षीय लड़की नग्न अवस्था में खिड़की से कूद कर जान बचाते हुए पड़ोसी के घर भागी और वहां से पुलिस को फोन किया। उसने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसने उसके परिवार को बंधक बनाकर रखा हुआ है।

जिस दिन उसे गिरफ्तार किया गया उस दिन उसे एक शॉप से कॉन्डम खरीदते हुए पाया गया और उसकी कार में दो लड़कियां बंधक बनाकर रखी गई थी। यहीं पर पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। उसने कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बताया कि अगर उसे पहले दो वारदातों के बाद ही पकड़ लिया जाता इतनी सारे लोग उसका शिकार होने से बच जाते।
  

अगली खबर