मेरठ: शव को खाने की कोशिश कर रहे थे कुत्ते, बैग में मिली महिला की बॉडी

मेरठ के परतापुर इलाके में एक बैग में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव को कुत्ते नोंच रहे थे, तभी लोगों की नजर उस बैग पर गई और शव के बारे में पता चला।

dead body
प्रतीकात्मक तस्वीर 

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार को परतापुर इलाके में एक बोरी से एक महिला का शव बरामद किया गया। शव को तब देखा गया जब आवारा कुत्ते शव को खाने की कोशिश कर रहे थे। काशी गांव में एक तालाब के पास महिला का शव मिला था। परतापुर में रविवार की सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो गांव में दहशत फैल गई।

पुलिस अब तक शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं और उसकी हत्या की गई है और यहां गांव में उसका शव फेंका गया है। शव को अब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान के लिए पड़ोसी जिलों को सूचित कर दिया है। मेरठ पुलिस और सर्विलांस टीम मामले की जांच कर रही है। 

ग्रामीणों को बोरे को लेकर तब शक हुआ जब उन्होंने आवारा कुत्तों को उसे घसीटते हुए और उसे खाने की कोशिश करते देखा। ग्रामीणों ने बैग खोला तो बुर्का पहने एक महिला का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर एएसपी (ब्रह्मपुरी) विवेक यादव भी मौके पर पहुंचे।

बरेली: बहन के अफेयर से नाराज 2 भाइयों ने 15 साल के लड़के की हत्या की, शव को गन्ने के खेत में दफनाया

बोरे में मिला लापता हुई एक्ट्रेस का शव, पुलिस जांच में पति ने कुबूल किया जुर्म

अगली खबर