Kokrajhar gang-rape : कोकराझार में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दुकान से आते समय बनाया हवस का शिकार

Kokrajhar gang-rape : कोकराझार जिला के अवर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पानेसर ने बताया कि घटना के 12 घंटे के भीतर सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Minor girl gang-raped in Assam's Kokrajhar, three held
कोकराझार में लड़की से गैंगरेप।   |  तस्वीर साभार: ANI

Kokrajhar gang-rape : असम के कोकराझार जिले में एक 16 साल की लड़की से तीन लोगों ने रेप किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सालाकाटी पुलिस थाने के अधीन आने वाले इलाके में सोमवार शाम तीन युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया। लड़की एक दुकान से घर आ रही थी तभी आरोपियों ने उसे अपना शिकार बनाया। 

आरोपियों पर पॉक्सो भी लगा
कोकराझार जिला के अवर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पानेसर ने बताया कि घटना के 12 घंटे के भीतर सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की का मेडिकल चेकअप कराने के बाद धारा 164 के तहत पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया गया। आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा और उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। हम इस मामले में 15 दिनों के भीतर चार्ज शीट दाखिल करेंगे। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 368 जबरन कैद में रखने, 376 (डी) (ए) सामूहिक बलात्कार के तहत केस दर्ज हुआ है। आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट भी लगा है। 
 

अगली खबर